फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nipah Virus re entered in kerala, know all about it, symptoms, effect, rescue & treatment,

'निपाह' वायरस के दस्तक देते ही अलर्ट पर केरल, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Tue, 04 Jun 2019 03:16 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 04 Jun 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
Nipah Virus re entered in kerala, know all about it, symptoms, effect, rescue & treatment,
केरल में निपाह वायरस का मामला - फोटो : PTI

केरल में एक बार फिर निपाह वायरस ने दस्तक दी है। कोच्चि के एक छात्र में निपाह वायरस की पुष्टि के बाद केरल सरकार अलर्ट है। छात्र के संपर्क में आए 86 अन्य लोगों को भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। एक तरफ केरल सरकार ने अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त कर दी है, वहीं केंद्र सरकार ने भी स्वास्थ्य टीम को केरल भेजा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्द्धन ने हर संभव मदद करने की बात कही है। 

विज्ञापन


पिछले साल केरल में इसी वायरस की चपेट में आने से 17 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि इससे पहले पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में 45 और नादिया जिले में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस की दस्तक एक बार फिर खतरे की घंटी है। हालांकि केरल सरकार और केंद्र सरकार इससे निबटने के लिए पूरी तरह तैयार है। 
विज्ञापन


निपाह वायरस क्या है, इसका नामकरण कैसे हुआ, इसके संक्रमण के लक्षण क्या हैं, इससे बचाव के क्या उपाय हैं, ऐसे ही कई सवाल एक बार फिर लोगों के मन में उठ रहे हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से: 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है निपाह वायरस, कैसे पड़ा नाम?

Nipah Virus re entered in kerala, know all about it, symptoms, effect, rescue & treatment,
निपाह वायरस वार्ड - फोटो : PTI
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) के अनुसार निपाह तेजी से उभरता वायरस है, जो जानवरों और इंसानों में गंभीर बीमारी को जन्म देता है। 
  • निपाह के बारे में सबसे पहले 1998 में मलेशिया के कम्पंग सुंगाई निपाह गांव से इसका पता चला था। वहीं से इस वायरस को यह नाम मिला। 
  • उस वक्त इस बीमारी के वाहक सुअर बनते थे। इसके बाद जहां-जहां निपाह के बारे में पता चला, इस वायरस को लाने-ले जाने वाले कोई माध्यम नहीं थे। 
  • साल 2004 में बांग्लादेश में कुछ लोग इस वायरस की चपेट में आए।
  • इन लोगों ने खजूर के पेड़ से निकलने वाले तरल को चखा था और इस तरल तक वायरस को लाने वाले चमगादड़ थे, जिन्हें फ्रूट बैट कहा जाता है।

भारत में निपाह वायरस का प्रकोप

Nipah Virus re entered in kerala, know all about it, symptoms, effect, rescue & treatment,
(File Photo)
  • भारत में पहली बार टेरोपस गिगेंटस चमगादड़ में इस वायरस का पता चला था।
  • साल 2001 में पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में व्यक्ति से व्यक्ति में इसके फैलने का पता चला।
  • सिलिगुड़ी में निपाह वायरस से 66 लोग इसकी चपेट में आए, जबकि 45 लोगों की मौत हो गई।
  • साल 2007 में पश्चिम बंगाल के नादिया में पांच लोग इसकी चपेट में आए और पांचों लोगों की मौत हो गई। 
  • केरल में मई 2018 में 18 लोग इस वायरस की चपेट में आए, जिनमें से 17 लोगों की मौत हो गई।
  • मरने वालों में मरीजों का इलाज करने वाली नर्स भी शामिल थी। 

क्या हैं इस बीमारी के लक्षण

Nipah Virus re entered in kerala, know all about it, symptoms, effect, rescue & treatment,
(File Photo)
  • सिर दर्द, तेज बुखार, सुस्ती
  • उलझन, याद्दाश्त कमजोर होना, भ्रम होना 
  • मिर्गी आना और दौरे पड़ना
  • हालत ज्यादा खराब हो तो मरीज कोमा में भी जा सकता है। 

संक्रमण से बचाव और इलाज

Nipah Virus re entered in kerala, know all about it, symptoms, effect, rescue & treatment,
(File Photo)
  • पक्षियों या जानवरों का चखा/खाया/खुरचा हुआ फल न खाएं।
  • उस व्यक्ति के नजदीक न जाएं जो इस वायरस से पीड़ित हो।
  • इस वायरस की वजह से जिनकी मौत हुई हो, उनके शव से भी दूर रहें।
  • पीड़ित व्यक्ति के नजदीक जाना पड़े तो मुंह पर मास्क और हाथों में ग्लब्स पहनें। 
  • अगर तेज बुखार हो तो तुरंत अस्पताल जाएं।
  • इस बीमारी के इलाज के लिए कोई वैक्सीन नहीं है।
  • इस बीमारी के लक्षणों का ही इलाज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed