फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nineteen people were killed and six others were injured when bus fell into a canal in northern Egypt

Egypt Bus Accident: उत्तरी मिस्र में बस नहर में गिरी, 22 की मौत और सात अन्य घायल

Sat, 12 Nov 2022 10:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 12 Nov 2022 10:34 PM IST
सार

घटना की सूचना के बाद मंत्रालय ने कहा कि दुर्घटना में जिन परिवारों ने रोजी रोटी कमाने वालों को खोया है, उन्हें 100,000 मिस्र पाउंड मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे। अन्य पीड़ितों के परिवारों को 25,000 पाउंड का मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही घायलों को 5,000 पाउंड मिलेंगे।

विज्ञापन
Nineteen people were killed and six others were injured when bus fell into a canal in northern Egypt
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मिस्र के उत्तरी डकालिया प्रांत में शनिवार को एक मिनी बस नहर में गिर गई। इस दौरान कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मिनी बस आगा शहर में अल रयाह अल तौफीकी नहर में जा गिरी। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि कुल 18 एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। घायलों को प्रांत के दो अस्पतालों में ले जाया गया। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में निवासियों को पानी से शव निकालने में पुलिस की मदद करते हुए दिखाया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि बस में 46 यात्री सवार थे, जिसमें छात्रों का एक समूह भी शामिल था। हताहतों में छह महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद मंत्रालय ने कहा कि दुर्घटना में जिन परिवारों ने रोजी रोटी कमाने वालों को खोया है, उन्हें 100,000 मिस्र पाउंड मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे। अन्य पीड़ितों के परिवारों को 25,000 पाउंड का मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही घायलों को 5,000 पाउंड मिलेंगे। पीड़ितों को नकद सहायता, नौकरी सहायता और अन्य मदद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने मिस्र के नील डेल्टा में एक मिनी बस और लॉरी की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई थी और नौ घायल हो गए थे। मरने वालों में एक पूरा परिवार और तीन बहनें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed