फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nine years of failure Congress lashes out at BJP led Central government

Politics: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल, कांग्रेस ने दस्तावेज जारी कर पूछे 9 सवाल

Fri, 26 May 2023 02:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 26 May 2023 02:27 PM IST
सार

कांग्रेस ने कहा, 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया गया। 2022 तक सभी घर देने का वादा किया। काला धन लाकर पंद्रह लाख देने का वादा किया। हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया। पीएण मोदी ने अपने वादों को पूरा नहीं किया।

विज्ञापन
nine years of failure  Congress lashes out at BJP led Central government
कांग्रेस ने नौ साल, नौ सवाल दस्तावेज जारी किया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ साल देश के लिए विफलता और दुख से भरे रहे हैं। पार्टी ने आरोप लगाया है कि सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए और लोगों को बेरोजगारी, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), विमुद्रीकरण का खामियाजा भुगतना पड़ा।

विज्ञापन

पार्टी ने सिलसिलेवार ट्वीट किए हैं, जिनमें दावा किया गया है कि इन नौ वर्षों में महंगाई, बेरोजगारी और तानाशाही भरे फैसलों का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा। कांग्रेस ने कहा, आज मोदी सरकार के नौ साल पूरे हो रहे हैं। ये विफलता के नौ साल हैं। देश में नौ वर्षों की बदहाली है। इन नौ वर्षों में महंगाई, बेरोजगारी और तानाशाही भरे फैसलों की मार जनता को झेलनी पड़ी। जुमलों के दम पर सत्ता में आई मोदी सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। बस तारीख-दर-तारीख बताते रहे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने कहा, 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया गया। 2022 तक सभी घर देने का वादा किया। काला धन लाकर पंद्रह लाख देने का वादा किया। हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया। पीएण मोदी ने अपने वादों को पूरा नहीं किया। इसके विपरीत उन्होंने अपनी अज्ञानता के कारण देश को परेशानी में डाल दिया है। 
 

विज्ञापन

उन्होंने कहा, नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया, लोग बैंक लाइन में मर गए। उस भयावह दृश्य को कौन भूल सकता है? पीएम पर हमला बोलते हुए कांग्रेस ने आगे लिखा कि गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) से व्यापारी तबाह हो गए हैं। पार्टी ने यह भी दावा किया कि केंद्र की अग्निवीर योजना ने इस देश के युवाओं के सपनों को कुचल दिया।
 

एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस ने मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर विपक्षी नेताओं पर केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा, आवाज उठाने वाले किसी व्यक्ति को दबाओ, उसे कुचल दो, उसे जेल में डाल दो, उसे बुलडोज करो। ईडी, सीबीआई का डर दिखाओ। अगर सरकार नहीं है तो पैसे के आधार पर सत्ता खरीदो और लोकतंत्र की हत्या करो। ये विफलता के नौ साल हैं। पार्टी ने कहा, अब लोग उनसे थक चुके हैं। कर्नाटक चुनाव इसका सबूत है, जहां जनता ने सीधे पीएम मोदी और उनकी भ्रष्ट सरकार को नकार दिया। अंसतोष की यह लहर दक्षिण से शुरू हुई है जो पूरे देश को अपनी चपेट में ले लेगी। जनता इंतजार कर रही है और मुंहतोड़ जवाब देगी।
 

कांग्रेस ने चीन को लेकर भी पीएम मोदी पर हमला बोला। पार्टी ने ट्वीट किया, "याद रखना चाहिए ... चीन को लाल आंख दिखाने की बात कही जा रही थी। आखिर बात लाल शर्ट तक पहुंच गई। आज चीन हमें हमारी जमीन पर गश्त करने से रोक रहा है। हमारे वीर जवानों ने इसके लिए शहादत भी दी और अंत में 'महापुरुष' ने लाल शर्ट पहनकर चीन को लुभाना शुरू कर दिया। यह उनकी कायरता है।"  नरेंद्र मोदी ने 26 मई, 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। 30 मई, 2019 को उन्होंने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली थी।

कांग्रेस महासचिव  जयराम रमेश ने कहा, 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 9 सवाल पूछना चाहती है। हम उसी '9 साल 9 सवाल' के लिए एक दस्तावेज भी जारी कर रहे हैं। गुजरात कांग्रेस के ट्विटर हैंडल ने भी ट्वीट कर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार से नौ सवाल पूछे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed