{"_id":"618cb0d914ae7f082038e27e","slug":"nine-persons-were-killed-in-an-accident-between-a-truck-and-an-autorickshaw-at-baitakhal-patharkhandi-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam Accident: पाथरखंडी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटोरिक्शा की टक्कर में 10 की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam Accident: पाथरखंडी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटोरिक्शा की टक्कर में 10 की मौत
Thu, 11 Nov 2021 11:27 AM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाथरखंडी (असम)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाथरखंडी (असम)
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:27 AM IST
सार
Assam Accident: ट्रक और ऑटोरिक्शा की टक्कर में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
भीषण सड़क हादसा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के पाथरखंडी के बैतखाल में गुरुवार को सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रक और ऑटोरिक्शा में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। मामले में राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विस्व सरमा ने कहा है कि असम पुलिस ट्रक के चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर हुई घटना
पुलिस ने बताया कि यह घटना असम के करीमगंज जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर हुई। हादसे में मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं थीं। वे छठ पूजा करने के बाद एक ऑटोरिक्शा में अपने घर वापस जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की टक्कर ऑटो रिक्शा से हो गई। नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
चालक मौके से फरार
प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि ट्रक चालक खतरनाक गति से गाड़ी चला रहा था और इसलिए विपरीत दिशा से आ रहे ऑटोरिक्शा से टक्कर से बचने के लिए वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाशी का अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन