ओडिशा: कोरापुट जिले में वैन पलटने से 9 लोगों की मौत, 13 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा में कोरापुट जिले के कोटपूत में एक वैन के पलट जाने से नौ लोगों की मौत हो गई है। साथ ही इस हादसे में 13 लोग घायल भी हुए हैं। कोरापुट के डीएम मधुसूदन मिश्रा ने बताया कि यात्री ओडिशा के सिंधिगुड़ा गांव से छत्तीसगढ़ के कुल्टा गांव की ओर जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
यह भीषण हादसा रविवार रात को हुआ। ये सभी लोग ओडिशा से छत्तीसगढ़ जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। इसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ। घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।Odisha: Nine people died, 13 injured after a van overturned in Kotput, Koraput district.
"Passengers were travelling from Sindhiguda village in Odisha to Kulta village in Chhattisgarh. Injured have been shifted to the hospital for treatment," says Madhusudan Mishra, DM Koraput pic.twitter.com/3uPgOzACWR— ANI (@ANI) January 31, 2021विज्ञापन
महाराष्ट्र में हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, आठ घायल
महाराष्ट्र के सतारा जिले के कराड के पास दो वाहन आपस में टकराने से सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में आठ लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि मरने वाले तीन व्यक्ति पुणे के पहलवान थे और कोल्हापुर से कार में वापस लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।