फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nine MPs get award for raising voice for child rights in Parliament says UNICEF

संसद में बाल अधिकार की आवाज उठाने के लिए नौ सांसदों को मिला पुरस्कार : यूनिसेफ

Fri, 09 Oct 2020 02:46 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 09 Oct 2020 02:46 AM IST
सार

सम्मानित होने वाले सांसदों में दिल्ली के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और जम्मू-कश्मीर के लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा भी शामिल

विज्ञापन
Nine MPs get award for raising voice for child rights in Parliament says UNICEF
UNICEF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बाल कल्याण के लिए काम करने वाली सर्वोच्च संस्था यूनिसेफ ने बृहस्पतिवार को बताया कि नौ भारतीय सांसदों को संसद में बाल अधिकार की आवाज उठाने के लिए सम्मानित किया गया है। लोकसभा और राज्यसभा के इन नौ सांसदों को पार्लियामेंट्रियंस ग्रुप फॉर चिल्ड्रन (पीजीसी) अवार्ड से नवाजा गया है।

विज्ञापन


यूनिसेफ के मुताबिक, 16वीं लोकसभा के मानसून व शीतकालीन सत्र-2018 और बजट सत्र-2019 के दौरान बाल अधिकारों का मुद्दा उठाने के लिए मुंबई के सांसद अरविंद सावंत, महाराष्ट्र की ही नंदुरबार हीना गवित और जम्मू-कश्मीर की जम्मू सीट के सांसद जुगल किशोर शर्मा को पीजीसी अवार्ड दिया गया। ये तीनों सांसद 16वीं लोकसभा का कार्यकाल पूरा होने के बाद दोबारा निर्वाचित होकर 17वीं लोकसभा में भी पहुंचे हैं। इसके उलट 17वीं लोकसभा के दौरान मानूसन व शीत सत्र 2019 और बजट सत्र 2020 के दौरान राजस्थान के दौसा की सांसद जसकौर मीणा, अंडमान व निकोबार के कुलदीप राय शर्मा और महाराष्ट्र की लातूर सीट के सांसद सुधाकर सारंगरे को सम्मानित किया गया। इन सभी के अलावा राज्यसभा सांसदों में त्रिपुरा के सांसद झरना दास वैद्य, केरल के केके रागेश तथा दिल्ली के संजय सिंह को 2018 से 2020 के बीच उच्च सदन में दिखाए प्रदर्शन के लिए अवार्ड दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed