{"_id":"5c632072bdec22737e6b03f7","slug":"nine-government-organizations-rewarded-for-encouraging-paperless-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागज रहित कार्य को बढ़ावा देने के लिए नौ सरकारी संगठनों को मिला पुरस्कार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कागज रहित कार्य को बढ़ावा देने के लिए नौ सरकारी संगठनों को मिला पुरस्कार
Wed, 13 Feb 2019 01:07 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
कागज रहित कार्य को बढ़ावा देने के लिए नौ सरकारी संगठनों को पुरस्कृत किया गया है। इसमें खनन और नागर विमानन समेत नौ सरकारी सगंठन शामिल हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मामलों के राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक कार्यक्रम में इन विभागों को प्रशस्ति पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन
भारी उद्योग, आदिवासी मामलों के मंत्रालय, कोॉरपोरेट कार्य मंत्रालय, व्यय विभाग, नागर विमानन मंत्रालय, खनन मंत्रालय, नीति आयोग, अंतर-राज्यीय सचिवालय परिषद और स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग को फाइल कार्य से संबंधित कार्यालयी कार्यों के कम्प्यूटरीकरण के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन