फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nigerians beaten up by locals in Greater Noida, Sushma Swaraj seeks report

नाइजीरियाई छात्रों के साथ मारपीट, सुषमा ने CM योगी से की बात, 5 गिरफ्तार

Tue, 28 Mar 2017 06:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह Updated Tue, 28 Mar 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
Nigerians beaten up by locals in Greater Noida, Sushma Swaraj seeks report
sushma swaraj - फोटो : Getty Images

ग्रेटर नोएडा में 24 घंटे के अंदर नाइजीरियाई लोगों पर चार हमले के बाद केन्द्र और यूपी सरकार अलर्ट पर है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के दखल के बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


वहीं विदेश मंत्रालय ने बताया कि केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर ने नाइजीरिया के कार्यवाहक उच्चायुक्त से बात की और उन्हें नाइजीरियाई नागरिकों की सुरक्षा के लिए  स्थानीय प्रशासन की ओर से उठाए गए कदमों से भी अवगत कराया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले एनएसजी सोसायटी में रहने वाले छात्र की मौत के बाद नाइजीरियाई नागरिकों पर हमले को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मांगी है। सुषमा ने ट्वीट कर बताया है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से ग्रेटर नोएडा में अफ्रीकी छात्रों पर हुए हमले के बारे में बात की है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी।
   



दरअसल, ग्रेनो के एनएसजी सोसायटी में रहनेवाला मनीष शुक्रवार रात घर के सामने से गायब हो गया था। अगले दिन वह नशे की हालत में घर लौटा। खून की उल्टियां होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले पांच नाइजीरियाई युवकों पर अपहरण कर नशीले इंजेक्शन देने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया। इनलोगों की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को पूरे दिन लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान परी चौक से गुजर रहे दो नाइजीरिया निवासियों पर भीड़ ने हमला बोल दिया। जिसके बाद पुलिस को लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। हमले को मनीष की मौत के बाद स्थानीय लोगों में नाइजीरियाई छात्रों के खिलाफ गुस्से से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस ने मारपीट के कारण की पुष्टि नहीं की है।


मनीष की मौत में पांच नाईजीरियाई का नामजद होने के बाद ग्रेनो में रहने वाले अन्य नाइजीरिया के नागरिक दूतावास में मामले की शिकायत कर रहे हैं। वहीं, वह सोशल साइट पर भी यहां हो रही घटनाओं की जानकारी अन्य देशों में रह रहे नाईजीरियाई नागरिकों को दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed