{"_id":"597b97624f1c1bb2758b472e","slug":"nia-zakir-naik-declared-a-certified-criminal-begins-preparing-to-attach-assets","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA: जाकिर नाइक एक भगोड़ा अपराधी घोषित, संपत्ति अटैच करने की तैयारी शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
NIA: जाकिर नाइक एक भगोड़ा अपराधी घोषित, संपत्ति अटैच करने की तैयारी शुरू
एजेंसी नई दिल्ली
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
zakir naik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को एक प्रमाणित अपराधी घोषित किया गया है और उसकी संपति को अटैच करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एनआईए ने बताया कि हाल ही में मुंबई की एक विशेष अदालत द्वारा नाइक को प्रमाणित अपराधी घोषित करने के बाद आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 83 के तहत उसकी संपति को अटैच करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
आतंकवाद को बढ़ावा देने और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपो के तहत एनआईए द्वारा नाइक की जांच की जा रही है। बांग्लादेश में कुछ आतंकियों ने नाइक के उपदेशों से प्रेरित होकर जिहाद का रास्ता अपनाने की बात कही थी। जिसके बाद नाइक 1 जुलाई 2016 को भारत से फरार हो गया था।
विज्ञापन
मिडल ईस्ट मॉनिटर नामक एक ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ने दावा किया था कि नाइक को साऊदी अरब की नागरिकता मिल गई है, लेकिन अभी तक इस दावे को आधिकारिक पुष्टि नहीं मिल पाई है। नाइक ने जनवरी 2016 में अपने पासपोर्ट को 10 साल के लिए नवीनीकृत करवाया था। एनआईए ने 18 नवंबर 2016 को नाइक के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया था।