फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA Will probe RSS leader Sreenivasan murder in Kerala Palakkad

Kerala: RSS नेता श्रीनिवासन की हत्या की जांच अब NIA करेगी, मामले में गिरफ्तार हुए थे PFI कार्यकर्ता

Wed, 21 Dec 2022 03:00 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़ Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 21 Dec 2022 03:00 PM IST
सार

आरएसएस के पूर्व मुख्य शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक (शारीरिक शिक्षण प्रमुख) श्रीनिवासन पर 16 अप्रैल को केरल के मेलामुरी में उनकी मोटरसाइकिल की दुकान पर छह सदस्यीय गिरोह ने हमला कर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
NIA Will probe RSS leader Sreenivasan murder in Kerala Palakkad
आरएसएस नेता ए श्रीनिवासन - फोटो : Twitter@bjpSurendran

विस्तार

केरल के पलक्कड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता ए श्रीनिवासन की मौत की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय से एक दिन पहले प्राप्त आदेशों के बाद केरल पुलिस से मामला अपने हाथ में लेने के बाद केंद्रीय आतंकवाद-रोधी जांच एजेंसी एफआईआर दर्ज करेगी। एनआईए को इस आरोप के मद्देनजर मामले की जांच सौंपी गई थी कि हत्या में शामिल लोगों के आतंकी संबंध थे। जैसे ही केरल पुलिस को पता चला कि हाल ही में प्रतिबंधित इस्लामिक समूह पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के पास एक गुप्त विंग है जो अपने विरोधियों की हिट लिस्ट बनाए रखता है, तो फिर इस केस को एनआईए को  NIA को सौंप दिया गया। राज्य पुलिस ने यह भी पाया कि श्रीनिवासन की हत्या पीएफआई द्वारा किए गए इस तरह के सुनियोजित अपराधों में से पहला था। आरएसएस के पूर्व मुख्य शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक (शारीरिक शिक्षण प्रमुख) श्रीनिवासन पर 16 अप्रैल को केरल के मेलामुरी में उनकी मोटरसाइकिल की दुकान पर छह सदस्यीय गिरोह ने हमला कर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


हत्या के मामले में दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया था
केरल पुलिस ने इस मामले में हत्या और साजिश में शामिल होने के आरोप में दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने हत्या के पीछे साजिश रचने में और लोगों के शामिल होने का संकेत दिया था। राज्य पुलिस ने जानकारी दी है कि 15 अप्रैल को पीएफआई नेता सुबैर की हत्या के प्रतिशोध में श्रीनिवासन की हत्या की गई थी। हत्या की योजना इस तरह से बनाई गई थी, ताकि अधिकांश आरोपी एक-दूसरे से अनजान रहें। पीएफआई के पूर्व राज्य सचिव सीए रऊफ, जिन्हें संगठन पर प्रतिबंध लगने के बाद एनआईए ने गिरफ्तार किया था, को श्रीनिवासन हत्याकांड में भी हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने 44 लोगों के खिलाफ दो चरणों में चार्जशीट दायर की है, जिनमें पॉपुलर फ्रंट के पूर्व स्टेट कमेटी सदस्य याहिया कोया थंगल और सोशलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) स्टेट कमेटी के सदस्य एसपी अमीर अली शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed