फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA went to conduct raid without informing local police says Mamata Banerjee

Bengal: एनआईए अधिकारियों पर हमले को लेकर ममता बनर्जी का एजेंसी पर निशाना, कहा- पुलिस को बिना बताए की छापेमारी

Mon, 08 Apr 2024 01:58 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 08 Apr 2024 01:58 PM IST
सार

रैली में ममता बनर्जी ने भूपतिनगर विस्फोट मामले को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब है जून के बाद सभी विपक्षी नेताओं को जेल में डालना।

विज्ञापन
NIA went to conduct raid without informing local police says Mamata Banerjee
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

ममता बनर्जी ने बांकुरा में रैली को संबोधित करते हुए भूपतिनगर विस्फोट मामले की जांच के दौरान एनआईए अधिकारियों पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रैली के दौरान बताया कि एनआईए स्थानीय पुलिस को बिना बताए छापेमारी करने गई थी। इससे पहले भी इस मामले को लेकर ममता ने कहा था कि केंद्रीय जांच एजेंसियां ईडी, एनआईए और सीबीआई, भाजपा के लिए काम कर रही हैं और बिना किसी जानकारी के छापेमारी कर रही हैं। रैली में उन्होंने इस मामले को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब है जून के बाद सभी विपक्षी नेताओं को जेल में डालना।
विज्ञापन


इस मामले में अबतक क्या-क्या हुआ
बीते हफ्ते एनआईए की टीम भूपतिनगर में साल 2022 में हुए बम धमाके के मामले में छापेमारी करने और दो आरोपियों (मनोब्रतो जाना और बालीचरन मैती) को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान जब एनआईए टीम दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लौट रही थी, तो स्थानीय लोगों ने एनआईए टीम पर पथराव किया। जिसमें एनआईए की गाड़ियों के शीशे टूट गए और कई अधिकारी घायल हुए। 
विज्ञापन


शनिवार को एनआीए की टीम 2022 में हुए भूपतिनगर विस्फोट मामले की जांच के लिए पूर्वी मिदनापुर पहुंची। उन्होंने इस मामले में जाना की पत्नी ने एनआईए के अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि एनआईए की टीम जबरन उनके घर में घुसी और उनके घर में तोड़-फोड़ की। जाना की पत्नी ने एनआईए टीम पर उसका शील भंग करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए ने भी स्थानीय पुलिस में उनके अधिकारियों पर हुए हमले को लेकर मामला दर्ज कराया है। हालांकि, अभी तक बंगाल पुलिस ने इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी केंद्रीय जांच एजेंसियों और भाजपा की मिलीभगत का आरोप लगाया। टीएमसी का आरोप है कि बंगाल भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बीती 26 मार्च को एनआईए के सुपरीटेंडेंट से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में टीएमसी के नेताओं की लिस्ट दी है, जिन्हें गिरफ्तार किया जाना है। एनआईए ने टीएमसी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। एजेंसी ने दावा किया है कि उनकी टीम ने कानून के दायरे में रहकर ही छापेमारी की थी।

पीएम मोदी के बयान पर ममता बनर्जी का पलटवार
बांकुड़ा में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के चार जून के बाद भ्रष्टाचारियों को सजा दिलाने के वादे का मतलब लोकसभा चुनाव के बाद सभी विपक्षी नेताओं को जेल में डालना है। दरअसल, देशभर में सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के नतीजे चार जून को जारी होंगे।

रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "प्रधानमंत्री चुनावी रैलियों को संबोधित करने के लिए बंगाल आ रहे हैं। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन जिस तरह से उन्होंने लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद भ्रष्टाचार को लेकर विपक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही, इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।" 

रविवार को जलपाईगुड़ी में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया था कि जब वे कहते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ, तब विपक्ष कहती है भ्रष्टाचार बचाओ। उन्होंने जनता से वादा किया कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद भ्रष्टाचार को लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 


पीएम मोदी के इस बयान पर ममता बनर्जी ने पलटवार करते हुए कहा, "क्या किसी प्रधानमंत्री को ऐसे बोलना चाहिए? क्या होता अगर मैंने कहा होता कि मैं सभी भाजपा के नेताओं को जेल में डाल दूंगी। लेकिन मैं ऐसा नहीं कहूंगी, क्योंकि लोकतंत्र में इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।" उन्होंने आगे कहा, "मोदी की गारंटी का मतलब विपक्ष के सभी नेताओं को जेल में डालना है।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed