फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA to investigate Nagrota encounter four Jaish terrorists killed at toll plaza

एनआईए करेगी नगरोटा मुठभेड़ की जांच, बन टोल प्लाजा पर मारे गए थे जैश के चार आतंकी

Sat, 05 Dec 2020 02:21 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 05 Dec 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
NIA to investigate Nagrota encounter four Jaish terrorists killed at toll plaza
जम्मू के नगरोटा में आतंकियों से मुठभेड़ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) हाल ही में जम्मू के नगरोटा में आतंकियों से हुई मुठभेड़ की जांच करेगी। इसमें पुलिस ने पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों को मार गिराया था। केंद्र सरकार के अधिसूचना जारी करने के बाद एनआईए ने जांच का जिम्मा संभाल लिया है।

विज्ञापन


एनआईए जैश के आतंकियों के षड्यंत्र और मंशा का पता लगाने के साथ ही उनके संपर्क में रहने वाले लोगों का भी पता लगाएगी। एजेंसी की टीम ने 19 नवंबर को बन टोल प्लाजा पर मुठभेड़ स्थल का भी दौरा किया था।
विज्ञापन



अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ को लेकर बृहस्पतिवार को केस दर्ज किया था। सूत्रों का कहना है कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों ने मुंबई हमले की बरसी पर बड़े हमले को अंजाम देने की साजिश रची थी। मुठभेड़ के अगले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल व अन्य अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed