फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA to carry out probe after reports from Punjab of drones being used by Pakistan to smuggle arms

पंजाब: एनआईए करेगी पाकिस्तानी ड्रोन से हथियारों की सप्लाई मामले की जांच, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

Wed, 02 Oct 2019 10:12 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 02 Oct 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
NIA to carry out probe after reports from Punjab of drones being used by Pakistan to smuggle arms
एनआईए - फोटो : PTI
पंजाब में सीमापार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों की तस्करी के मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी। पंजाब सरकार के अनुरोध पर इस बाबत गृह मंत्रालय ने अपनी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


इस मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह को चिठ्ठी लिखी थी। जिसके बाद गृहमंत्री द्वारा यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस ने कुछ दिनों पहले पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से आए हथियारों का जखीरा बरामद किया था। बीते एक सप्ताह के दौरान एके-47 राइफलों व उनके मैगजीनों की पकड़ी गई खेप ने सुरक्षा एजेंसियों के लिए कई चुनौतियां पैदा कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के आतंकवादियों के तार पाकिस्तान में बैठे रंजीत सिंह नीटा और खालिस्तान कमांडो फोर्स के परमजीत सिंह पंजवड़ से जुड़े हैं जो आईएसआई के इशारे पर पंजाब में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने की साजिश रच रहे है।

सोमवार को स्पेशल टास्क फोर्स और सीमा सुरक्षा बल ने एक संयुक्त अभियान के दौरान पंजाब में तीन नौजवानों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनकी निशानदेही पर फिरोजपुर सेक्टर के ममदोट इलाके से पांच एके-47 राइफल, एके-47 राइफल के 10 मैगजीन, 200 कारतूस, ऑस्ट्रिया की बनी एक ग्लोक पिस्तौल, 20 कारतूस और दो मैगजीन बरामद किए गए।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed