फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA registers case to probe recent bomb explosion attack on minister Jakir Hossain at railway station in West Bengal Murshidabad

पश्चिम बंगालः ममता सरकार के मंत्री जाकिर हुसैन पर बम से हुए हमले की जांच करेगी एनआईए

Tue, 02 Mar 2021 06:57 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 02 Mar 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
NIA registers case to probe recent bomb explosion attack on minister Jakir Hossain at railway station in West Bengal Murshidabad
जाकिर हुसैन - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के मंत्री जाकिर हुसैन पर मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत निमतिता रेलवे स्टेशन पर गत 17 फरवरी की रात हुए बम से हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) करेगी।  एनआईए ने इस मामले की जांच के लिए मंगलवार को एक मामला भी दर्ज किया। बता दें कि इस घटना में राज्य के मंत्री जाकिर हुसैन सहित 22 लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन


एजेंसी के एक प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद जिले के अजीमगंज जीआरपी थाने में भारतीय दंड संहिता और विस्फोटक सामग्री अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत यह मामला दर्ज किया गया है। एक चश्मदीद के बयान के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 17 फरवरी को निमतिता रेलवे स्टेशन पर हुई थी, जिसमें 22 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन



सीएम ममता ने उठाए थे सवाल
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य मंत्री जाकिर हुसैन पर बम हमले को एक साजिश करार दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि दूसरी पार्टियां अपने खेमे में शामिल करने के लिए उनपर लगातार दबाव बना रही थी। इस हादसे के बाद ममता बुधवार को उनकी हालत का जायजा लेने के लिए एसएसकेएम अस्पताल पहुंचीं और उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही ममता ने रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि रेल मंत्रालय अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकता। उन्होंने विपक्षी पार्टियों के राज्य में खराब कानून-व्यवस्था के दावे को भी नकार दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमला रेलवे परिसर में हुआ है और यह केंद्र के अधिकार क्षेत्र में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed