फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA raids in eight place of UP, Uttarakhand and Punjab to seize drugs

NIA: मादक पदार्थ जब्ती के लिए यूपी-उत्तराखंड और पंजाब में एनआईए का छापा, दस्तावेज-डिजिटल उपकरण बरामद

Wed, 08 Nov 2023 06:14 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 08 Nov 2023 06:14 AM IST
सार

केंद्रीय एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि नशीले पदार्थों, विशेष रूप से हेरोइन की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के आवास और कार्यालयों पर छापे मारे गए। इनके पास से पर्याप्त मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए थे।

विज्ञापन
NIA raids in eight place of UP, Uttarakhand and Punjab to seize drugs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हेरोइन जब्ती मामले में मंगलवार को पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में आठ ठिकानों पर छापे मारे। छापों में आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरणों सहित अहम सामग्री बरामद की गई।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
केंद्रीय एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि नशीले पदार्थों, विशेष रूप से हेरोइन की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के आवास और कार्यालयों पर छापे मारे गए। इनके पास से पर्याप्त मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए थे। इन मादक पदार्थों को पिछले साल 24 अप्रैल को अटारी, अमृतसर में एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) के माध्यम से भारत पहुंचाया गया था। अधिकारी ने कहा कि प्रतिबंधित पदार्थ को अफगानिस्तान में विदेशी आपूर्तिकर्ताओं से आने वाली मुलेठी की एक खेप के भीतर छुपाया गया था। मामला शुरू में सीमा शुल्क विभाग ने दर्ज किया था। पिछले साल 30 जुलाई को, एनआईए ने फिर से मामला दर्ज किया। 

विज्ञापन

शुरुआती जांच के बाद, एनआईए ने 16 दिसंबर, 2022 को चार संदिग्धों, रजी हैदर जैदी, शाहिद अहमद (काजी अब्दुल वदूद) नजीर अहमद कानी (अफगान नागरिक) और विपिन मित्तल के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। अधिकारी ने कहा कि इस मामले में जांच जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed