{"_id":"5b6157224f1c1b9b3e8b479f","slug":"nia-raided-congress-mla-house-in-manipur-arms-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए ने कांग्रेस विधायक के घर मारा छापा, भारी मात्रा में हथियार बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनआईए ने कांग्रेस विधायक के घर मारा छापा, भारी मात्रा में हथियार बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मणिपुर में कांग्रेस विधायक के घर पर छापा मारा है। उनके घर से हथियार और गोलियां बरामद की गई है। इनमें पुलिस महानिदेशक के पूल से गायब हुई एक पिस्तौल भी शामिल है।
विज्ञापन
एजेंसी के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि अधिकारियों ने इंफाल पूर्वी जिले के मंत्रिपुखी में सैकुल से विधायक यमथोंग हाओकीप के यहां सोमवार को छापा मारा। एजेंसी मणिपुर राइफल्स बटालियन के परिसर में स्थित डीजीपी पूल कोटे (शस्त्रागार) से 56 पिस्तौलें और 58 मैगजीन के गायब होने के आपराधिक मामले की जांच कर रही है। यह हथियार सितंबर 2016 से 2017 के शुरूआती महीने के बीच गायब हुए हैं।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि विधायक के परिसर से 26.40 लाख रुपये नकद, 20 लाख रुपये कीमत के सोने के गहनों के साथ (डीजीपी शास्त्रागार से गायब हुई) 9 एम एम की एक पिस्तौल, अमेरिका में बनी एक पिस्तौल और मैगजीन, अन्य गैरलाइसेंसी पिस्तौल, दो बंदूकें और 45 गोलियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब तक हथियार गायब होने के मामले में नौ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं तथा तीन 9 एमएम की पिस्तौलें मिल चुकी हैं।