फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA raid in two states jharkhand assam arrest one person in revival attempts of plfi dinesh gope

NIA: उग्रवादी माओवादी संगठन PLFI को फिर से खड़ा करने की कोशिश, एनआईए ने दो राज्यों में की छापेमारी

Thu, 11 Apr 2024 02:15 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 11 Apr 2024 02:15 PM IST
सार

एनआईए ने बयान जारी कर बताया कि बुधवार को स्थानीय पुलिस की मदद से झारखंड में दो ठिकानों पर और असम में भी दो ठिकानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान बिनोद मुंडा उर्फ सुखवा को झारखंड के खूंटी जिले से गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
NIA raid in two states jharkhand assam arrest one person in revival attempts of plfi dinesh gope
एनआईए - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उग्रवादी माओवादी संगठन पीपल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) को फिर से खड़ा करने की कोशिश हो रही है। इसे लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) अलर्ट हो गई है। एनआईए ने इस मामले में दो राज्यों में कई ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी में राज्यों की पुलिस ने भी सहयोग किया। एनआईए ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। 
विज्ञापन


पुलिस की मदद से दो राज्यो ं में छापेमारी
एनआईए ने बयान जारी कर बताया कि बुधवार को स्थानीय पुलिस की मदद से झारखंड में दो ठिकानों पर और असम में भी दो ठिकानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान बिनोद मुंडा उर्फ सुखवा को झारखंड के खूंटी जिले से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी पीएलएफआई का कैडर बताया जा रहा है और पीएलएफआई से जुड़े चार मामलों में वांछित था। पीएलएफआई का चीफ दिनेश गोप को बताया जाता है, जिसे एनआईए ने बीते साल मई में गिरफ्तार किया था। दिनेश गोप के खिलाफ बिहार, झारखंड और ओडिशा में 102 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिनेश गोप के खिलाफ दर्ज मामलों में हत्या, अपहरण, फिरौती मांगने जैसे अपराध शामिल हैं। 
विज्ञापन


पीएलएफआई एक उग्रवादी माओवादी संगठन है, जिसका साल 2007 में झारखंड में गठन किया गया था। एनआईए ने दिनेश गोप की गिरफ्तारी पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं झारखंड सरकार ने गोप की गिरफ्तारी पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। एनआईए ने दिनेश गोप को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उग्रवादी संगठन को फिर से सक्रिय करने के लिए इकट्ठा किया जा रहा फंड
एनआईए की जांच में पता चला है कि पीएलएफआई के सदस्य और कैडर संगठन को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रहा है और इसके लिए कोयला व्यापारियों, ट्रांसपोर्ट व्यापारियों, रेलवे ठेकेदारों से पैसों की उगाही की जा रही है। साथ ही झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के उद्योगपतियों से भी पैसे लिए जा रहे हैं। छापेमारी के दौरान एनआईए ने संदिग्ध सामान भी जब्त किया है, जिसमें पीएलएफआई से संबंधित दस्तावेज, दो वॉकी-टॉकी, पांच मोबाइल फोन, सिम कार्ड और 11 हजार रुपये नकद शामिल हैं। पीएलएफआई से जुड़े दो लोगों को भी हाल ही में गिरफ्तार किया गया था, जिनके पास से तीन लाख रुपये की नकदी और हथियार भी बरामद हुए थे। एनआईए ने पीएलएफआई को फिर से सक्रिय करने के मामले में 11 अक्तूबर 2023 को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था। एनआईए ने आईपीसी की धाराओं और यूएपीए की धाराओं में मार्टिन करकेट्टा और पीएलएफआई के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed