NIA जाकिर नाईक के खिलाफ जारी कर सकती है इंटरपोल नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित मुस्लिम धर्म गुरू जाकिर नाईक पर एनआईए अपना शिकंजा कसता जा रहा है। खबर है कि जल्द ही एनआईए (नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी ) नाईक को समन जारी करेगी। यदि जाकिर नाईक समन जारी होने के बाद भी एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए तो जल्द ही उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाने के लिए एनआईए बड़ा कदम उठा सकती है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अगर जाकिर नाईक भारत नहीं लौटे तो एनआईए गैर जमानती वारंट जारी कर सकती है। साथ ही इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी करवाया जा सकता है। खबरों की मानें तो जाकिर नाईक अभी साऊदी अरब में छिपे हैं। रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद सऊदी अरब की अथॉरिटीज को नाइक को भारत के हवाले करना होगा।
50 अन्य के खिलाफ जांच करना चाहती है एनआईए
साथ ही एनआईए उन 50 व्यक्तियों की भी जांच करना चाहती है जो कथित तौर पर नाइक के उपदेश सुनने के बाद हिंसक उग्रवाद के लिए तैयार थे। एनआईए जाकिर नाईक के एनजीओ को मिलने वाले विदेशी फंड की जाच कर रही है।
आपको बात दें कि एनआईए ने जाकिर नाईक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के 10 दफ्तरों में छापे मारे कई अहम जानकारी जुटाई थी। ज्ञात हो कि सरकार ने नाईक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फांउडेशन पर विदेशी चंदा लेने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही संस्था पर पांच साल का बैन भी लगा दिया गया है।