फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA is conducting searches in Tamil Nadu at various locations in the Ramalingam Murder case news in hindi

Tamil Nadu: तमिलनाडु के नौ इलाकों में एनआईए का तलाशी अभियान, रामलिंगम हत्या मामले में जांच जारी

Wed, 20 Aug 2025 11:00 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 20 Aug 2025 11:00 AM IST
सार

पीएमके के अधिकारी 42-वर्षीय रामलिंगम घर वापस जा रहे थे तभी हमलावरों ने उनका हाथ काट दिया था। अस्पताल ले जाते समय अत्यधिक खून बहने के कारण रामलिंगम की मृत्यु हो गई थी। अब इसी मामले में एनआईए ने तलाशी तेज की है। 
 

विज्ञापन
NIA is conducting searches in Tamil Nadu at various locations in the Ramalingam Murder case news in hindi
एनआईए ने की छापेमारी - फोटो : ANI

विस्तार

रामलिंगम हत्याकांड मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने तमिलनाडु में नौ जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। एनआईए ने तंजावुर जिले के तिरुभुवनम में पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के पूर्व पदाधिकारी रामलिंगम की 2019 में हुई हत्या के सिलसिले में जांच की है।

विज्ञापन


डिंडुगल और तेनकाशी में जांच जारी
एनआईए की टीम डिंडुगल में आठ और तेनकाशी ज़िले में एक जगह पर तलाशी ले रही है। गौरतलब है कि जबरन धर्मांतरण का विरोध करने पर रामलिंगम की नृशंस हत्या कर दी गई थी। रामलिंगम ने कथित तौर पर हिंदुओं को इस्लाम में परिवर्तित करने में शामिल पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के नेताओं के दावाह (Dawah) कार्य का विरोध किया था। जिसके बाद 2019 में उनकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


क्या है रामलिंगम हत्या मामला
पीएमके के अधिकारी 42-वर्षीय रामलिंगम घर वापस जा रहे थे तभी उन पर हमला कर उनका हाथ काट दिया था। गंभीर रूप से घायल रामलिंगम को कुंभकोणम के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों ने रामलिंगम को शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय अत्यधिक खून बहने के कारण रामलिंगम की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि रामलिंगम ने धर्मांतरण का विरोध किया था, जिससे कुछ कट्टरपंथी धार्मिक संगठन उनसे परेशान हो गए थे। इसी को लेकर उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने उस समय रामलिंगम की हत्या मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि कुछ लोग फरार बताए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed