{"_id":"65beec0d46bdcce2200cbde2","slug":"nia-international-arms-smuggler-arrested-supplied-to-manipur-miscreants-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गिरफ्तार, मणिपुर उपद्रवियों को किया था सप्लाई, इन इलाकों में सक्रिय है नेटवर्क","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NIA: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गिरफ्तार, मणिपुर उपद्रवियों को किया था सप्लाई, इन इलाकों में सक्रिय है नेटवर्क
Sun, 04 Feb 2024 07:14 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sun, 04 Feb 2024 07:14 AM IST
सार
एनआईए के मुताबिक, तस्करी का यह नेटवर्क गुजरात, राजस्थान, कश्मीर समेत पूरे उत्तर-पूर्व के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय है। अब तक की जांच में पता चला है कि यह नेटवर्क अपराधियों के साथ आतंकी और अलगाववादी ताकतों के लिए काम करता है और उन्हें अब तक हथियार और गोला बारूद की बड़ी खेप मुहैया कराता रहा है।
विज्ञापन
एनआईए (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों की सीमा पार तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है और मिजोरम से एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने करीब एक महीने की सघन जांच के बाद इस नेटवर्क के लालनगैहौमा नाम के शीर्ष तस्कर को मिजोरम की राजधानी आइजोल से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एनआईए के मुताबिक, तस्करी का यह नेटवर्क गुजरात, राजस्थान, कश्मीर समेत पूरे उत्तर-पूर्व के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय है। अब तक की जांच में पता चला है कि यह नेटवर्क अपराधियों के साथ आतंकी और अलगाववादी ताकतों के लिए काम करता है और उन्हें अब तक हथियार और गोला बारूद की बड़ी खेप मुहैया कराता रहा है। यही नहीं, अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सक्रिय देश विरोधी तत्व भी इस नेटवर्क से हथियार लेते रहे हैं।
विज्ञापन
हिंसा में बड़ी संख्या में विदेशी हथियारों का इस्तेमाल
मणिपुर में कूकी और मैतेई समुदायों के बीच हुई हिंसा में बड़ी मात्रा में विदेशी हथियार इस्तेमाल किए गए थे। पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना में पाया कि उपद्रवी जिन हथियारों का इस्तेमाल कर रहे थे, वे उन्हें सीमा पार से आपूर्ति कराए गए थे। एनआईए ने 26 दिसंबर 2023 को मामला दर्ज करते हुए इसकी जांच शुरू की थी।
विज्ञापन