फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyangu Pandey Attacked Case NIA has taken over the case linked to the attack on car

NIA: भाजपा नेता की कार पर हमले मामले की जांच एनआईए ने संभाली; पूर्व सांसद के घर जाते वक्त हुई थी वारदात

Wed, 06 Nov 2024 08:33 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 06 Nov 2024 08:33 AM IST
सार

प्रियांगु पांडे ने दावा किया था कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा इलाके में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर हमला किया और गोलीबारी की। 

विज्ञापन
Priyangu Pandey Attacked Case NIA has taken over the case linked to the attack on car
राष्ट्रीय जांच एजेंसी - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रियांगु पांडेय की कार पर हुए हमले पर सियासत गहराती जा रही है। अब सच्चाई की तह तक जाने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस मामले को अपने हाथ में ले लिया है। बता दें, क्रूड बम सहित घातक हथियारों से लैस 50 से अधिक लोगों के एक समूह ने 28 अगस्त को भाजपा नेता की कार पर हमला कर दिया था। इस हमले में चालक रवि वर्मा और पांडेय के सहयोगी रबी सिंह को गोली लगी थी। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
भाजपा पार्टी नेता प्रियांगु पांडे ने 28 अगस्त को दावा किया था कि जब वह पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के आवास की ओर जा रहे थे। तभी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा इलाके में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर हमला कर दिया और गोलीबारी की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि उनकी कार पर बम फेंके गए। इस दौरान 6-7 राउंड फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइवर को भी गोली मारी गई, दो लोग गंभीर रूप से घायल
उन्होंने कहा था, 'आज मैं पार्टी नेता अर्जुन सिंह के घर जा रहा था। हम कुछ दूर चले गए थे कि भाटपारा नगर पालिका की जेटिंग मशीन से सड़क को ब्लॉक कर दिया गया। जैसे ही हमारी गाड़ी रुकी, करीब 50-60 लोगों ने गाड़ी को निशाना बनाया। मेरी गाड़ी पर सात से आठ बम फेंके गए और फिर छह-सात राउंड फायरिंग की गई। यह तृणमूल कांग्रेस और पुलिस की साजिश है। उन्होंने मेरी हत्या की साजिश रची। पुलिस ने सहयोग किया और जानकारी दी। मेरी सुरक्षा वापस ले ली गई और फिर यह घटना हुई। भाजपा नेता ने यह भी बताया कि उनके ड्राइवर को भी गोली मारी गई। सात अन्य लोगों में से दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed