{"_id":"65e2f3f3a8c0a59e4300f80b","slug":"nia-has-apprehended-an-absconding-charge-sheeted-accused-abdul-saleem-in-the-nizamabad-pfi-case-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजामाबाद आतंकी साजिश मामला: पीएफआई के खिलाफ NIA की बड़ी कार्रवाई, दो लाख के इनामी आरोपी को धर दबोचा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
निजामाबाद आतंकी साजिश मामला: पीएफआई के खिलाफ NIA की बड़ी कार्रवाई, दो लाख के इनामी आरोपी को धर दबोचा
Sat, 02 Mar 2024 03:10 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 02 Mar 2024 03:10 PM IST
सार
पिछले साल जून में निजामाबाद जिले में वीआई टाउन पुलिस ने मामला दर्ज किया था, लेकिन एनआईए ने इस मामले को अपने पास ले लिया। उन्होंने सबसे पहले पिछले साल दिसंबर में 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया था।
विज्ञापन
एनआईए की बड़ी कार्रवाई (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने तेलंगाना के निजामाबाद में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) द्वारा युवाओं को भर्ती करने और उन्हें आतंक व हिंसा को अंजाम देने के मामले में एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें, आरोपी पर दो लाख रुपये का इनाम था। उसके खिलाफ चार्जशीट भी दायर की जा चुकी है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पीएफआई तेलंगाना उत्तर के राज्य सचिव अब्दुल सलीम को गिरफ्तार किया है। वह इस मामले में पकड़ा जाने वाला 15वां आरोपी है। उसके खिलाफ पिछले साल जुलाई में निजामाबाद पुलिस स्टेशन में राज्य पुलिस ने मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
पिछले साल जून में निजामाबाद जिले में वीआई टाउन पुलिस ने मामला दर्ज किया था, लेकिन एनआईए ने इस मामले को अपने पास ले लिया। उन्होंने सबसे पहले पिछले साल दिसंबर में 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया था। इसके बाद मार्च में पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया गया था।
विज्ञापन
मुंबई: आरएसएस नेता की हत्या के मामले में मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आरएसएस नेता आर रुद्रेश की आठ साल पहले हुई हत्या के मामले में मुख्य साजिशकर्ता मुंबई के हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। आरोपी पीएफआई का सदस्य है और विदेश से लौट रहा था। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि 2016 से फरार गौस नयाजी को तंजानिया के दार-ए-सलाम से यहां पहुंचने के तुरंत बाद शुक्रवार को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक विशेष टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बंगलूरू के शिवाजीनगर इलाके से आरएसएस के प्रमुख नेता रुद्रेश की 16 अक्तूबर 2016 को प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के चार सदस्यों ने हत्या कर दी थी।