फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA files charge-sheet against 5 top Maoist leaders in Jharkhand

NIA: पांच शीर्ष माओवादी नेताओं के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, हिंसक एजेंडे को आगे बढ़ाने का मामला

Wed, 07 Feb 2024 10:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 07 Feb 2024 10:54 PM IST
सार

NIA:  झारखंड के रांची में एनआई की विशेष अदालत में पांच शीर्ष माओवादी नेताओं के खिलाफ आरोपत्र दाखिल किया गया है। उन पर देशभर में हिंसक एजेंडे को आगे बढ़ाने का आरोप है। 

विज्ञापन
NIA files charge-sheet against 5 top Maoist leaders in Jharkhand
NIA - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के पांच शीर्ष नेताओं के खिलाफ बुधवार को आरोप पत्र दाखिल किया। एजेंसी ने बताया कि आरोपत्र माओवादियों की आतंकी योजनाओं और हिंसक एजेंडे को आगे बढ़ाने के एक मामले में दायर किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि झारखंड के रांची में एनआई की विशेष अदालत में आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया। अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन की ओर से झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में अपनी हिंसक विचार का विस्तार करने और उसका प्रसार करने की आपराधिक साजिश से जुड़े मामले में दायर यह पहला आरोप पत्र है।   
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिन पांच आरोपियों के खिलाफ आरोपत्र दाखिल किया गया है। वे भाकपा (माओवादी) संगठन के अन्य शीर्ष नेताओं से संपर्क में थे और संगठन में लोगों की भर्ती, आतंकवादी कृत्यों के लिए धन जुटाने, हथियार और गोला-बारूद खरीदने और हथियारों को चलाने, आईईडी के निर्माण के लिए प्रशिक्षण ने देने में सक्रिय रूप से जुटे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने अपने मकसदों को हासिल करने के लिए जेल में बंद भाकपा (माओवादी) के सदस्यों और जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ भी संपर्क किया था। जिन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है, उनमें संगठन के पोलित ब्यूरो का सदस्य प्रशांत बोस उर्फ किशन दा भी शामिल है।  वह भाकपा (माओवादी) संगठन के पूर्वी क्षेत्रीय ब्यूरो का नेतृत्व कर रहा था। 


प्रवक्ता ने कहा कि प्रशांत बोस बिहार और झारखंड के सबसे बड़े माओवादी नेताओं में से एक है और उसे पिछले साल दस अगस्त को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ झारखंड के थानों में 47 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक अन्य आरोपी नुनुचंद महतो उर्फ नुनूलाल महतो है। वह संगठन का झारखंड में उप-जोनल कमांडर है और उसके खिलाफ साठ मामले दर्ज हैं। उसे प्रशांत बोस और दो अन्य आरोपियों दुर्योधन प्रसाद महतो उर्फ मिथिलेश सिंह और कृष्ण हांसदा उर्फ सौरव दा के साथ गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed