{"_id":"5bf46582bdec2269b169a542","slug":"nia-filed-chargesheet-against-masood-azhars-and-his-brother-with-13-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए ने आतंकी मसूद अजहर के भाई व 13 अन्य के खिलाफ दायर किया आरोपपत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनआईए ने आतंकी मसूद अजहर के भाई व 13 अन्य के खिलाफ दायर किया आरोपपत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
NIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को पाक आतंकी मौलाना मसूद अजहर के भाई और पाक स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के दूसरे स्थान के सरगना मौलाना अब्दुल रउफ असगर व 13 अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि यह मामला नवंबर, 2016 में जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में स्थित आर्मी कैंप पर हमले से जुड़ा है।
एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि यह आरोपपत्र रणबीर पीनल कोड (जम्मू-कश्मीर में आईपीसी के स्थान पर आरपीसी है), गैरकानूनी गतिविधियां (निवारक) अधिनियम और विदेशी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया गया।
एनआईए द्वारा की गई जांच में सामने आया था कि चार स्थानीय कश्मीरी जेईएम सदस्य मोहम्मद आशिक बाबा उर्फ मोहम्मद अशाक, सैयद मुनिर-उल-हसन कादरी, तारीक अहमद डार और अशरफ हामिद खांडे ने तीन सशस्त्र पाकिस्तानी आतंकियों को सुविधाएं उपलब्ध कराई और सांबा-कठुआ सेक्टर में स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा से उन्हें नगरोटा ले गए।