{"_id":"604b59478ebc3eda727e28c0","slug":"nia-filed-charge-sheet-against-indian-working-for-isi-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए की कार्रवाई: आईएसआई के लिए काम करने वाले भारतीय के खिलाफ आरोपपत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनआईए की कार्रवाई: आईएसआई के लिए काम करने वाले भारतीय के खिलाफ आरोपपत्र
Fri, 12 Mar 2021 05:36 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, विशाखापत्तनम
पीटीआई, विशाखापत्तनम
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 12 Mar 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
NIA (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने भारत में जासूसी गतिविधियों के लिए धन जुटाने के मामले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस) के लिए काम करने वाले एक भारतीय नागरिक के खिलाफ शुक्रवार को पूरक आरोपपत्र दायर किया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि गुजरात में गोधरा के रहने वाले इमरान याकूब गीतेली के खिलाफ पहला पूरक आरोपपत्र भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और अवैध गतिविधियां (निवारण) कानून (यूएपीए) के तहत आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने काहा कि नवंबर 2019 में आईपीसी, यूएपीए और सरकारी गोपनीयता कानून की धाराओं के तहत विजयवाड़ा में मामला दर्ज किया गया था। आईएसआई के एजेंट और भारत में उनके सहयोगियों पर देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का षड्यंत्र रचने के लिए मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि जांच एजेंसी ने पिछले वर्ष जून में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था, जिसमें तीन नागरिक भी शामिल थे, जिनके पाकिस्तान में व्यावसायिक हित थे।