{"_id":"6141f63406bed649df35e0c9","slug":"nia-court-asks-police-to-submit-case-diary-on-bomb-attack-outside-bjp-mp-s-residence-in-3-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम धमाका: पुलिस को केस डायरी सौंपने का आदेश, बंगाल से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बम धमाका: पुलिस को केस डायरी सौंपने का आदेश, बंगाल से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा
Wed, 15 Sep 2021 07:07 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 15 Sep 2021 07:07 PM IST
सार
प. बंगाल के बराकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर दो बार बम धमाके हो चुके हैं, पहला 8 सितंबर को और दूसरा 14 सितंबर को। अब उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
BJP MP Arjun Singh
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विशेष एनआईए अदालत ने बुधवार को बराकपुर पुलिस से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बम हमले को लेकर रिपोर्ट तलब की है। अदालत ने पुलिस को तीन दिन के भीतर केस डायरी सौंपने को कहा है। इस बीच केंद्र ने भाजपा सांसद को जेड प्लस सुरक्षा भी दे दी है। बता दें कि 8 और 14 सितंबर को प. बंगाल के 24 परगना में अर्जुन सिंह के घर के बाहर बम धमाका हुआ था। तभी से इस मामले की जांच एनआईए कर रही है।
विज्ञापन
एनआईए ने सेशन कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पार्थ सारथी सेन के सामने एफआईआर की कॉपी पेश की। एजेंसी के वकील श्यामल घोष ने कहा कि न्यायाधीश ने बराकपुर पुलिस को तीन दिन के भीतर केस डायरी सौंपने को कहा है। साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों को 21 सितंबर को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई में एनआईए को भी मौजूद रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
बता दें कि बराकपुर से सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर दो बार बम धमाके हो चुके हैं, पहला 8 सितंबर को और दूसरा 14 सितंबर को। अर्जुन सिंह ने इसके लिए टीएमसी को जिम्मेदार बताया था, वहीं टीएमसी का कहना था कि सांसद खुद बम धमाके करवा रहे हैं।
विज्ञापन
इस घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मामले की जांच एनआईए को सौंप दी थी। इसके अलावा अर्जुन सिंह को आज जेड श्रेणी सुरक्षा भी देने का फैसला लिया गया। इससे पहले उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। उनकी सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ कमांडो के जिम्मे होगा।
NIA court asks police to submit case diary on bomb attack outside BJP MP's residence in 3 days