{"_id":"61cc848ec152a66e204bbf69","slug":"nia-conducts-searches-at-12-locations-in-four-states-in-arms-supply-to-cpi-maoist-cadres-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए की कार्रवाई: चार राज्यों में 12 स्थानों पर ली तलाशी, झारखंड में हथियारों की आपूर्ति का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनआईए की कार्रवाई: चार राज्यों में 12 स्थानों पर ली तलाशी, झारखंड में हथियारों की आपूर्ति का मामला
Wed, 29 Dec 2021 09:23 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 29 Dec 2021 09:23 PM IST
सार
तलाशी के दौरान एक लाख 46 हजार रुपये की अघोषित नकदी, लैपटॉप, मोबाइल फोन, डिजिटल उपकरण, दस्तावेज, गोला बारूद के बक्से और अन्य सामग्रियां जब्त की गई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को झारखंड में सीपीआई (माओवादी) कैडरों को हथियारों और गोला-बारूद की आपूर्ति के मामले की जांच के संबंध में विभिन्न राज्यों में छापेमारी की। एनआई ने यह कार्रवाई झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 12 स्थानों पर की। इस कार्रवाई के दौरान राष्ट्र जांच एजेंसी ने भारी मात्रा में नकदी, डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों समेत अन्य वस्तुएं जब्त की हैं।
विज्ञापन
एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि झारखंड में ये तलाशी धनबाद, सराईकेला खरसावा व रांची, बिहार के पटना, छपरा व गया, उत्तर प्रदेश के चंदौली और पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में ली। यह मामला सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) के शस्त्रागार से हथियारों व गोला-बारूद की चोरी और इनकी आपूर्ति झारखंड में भाकपा (माओवादी) और अन्य आतंकवादी गिरोहों के वरिष्ठ नेताओं को करने से संबंधित है।
विज्ञापन
एक लाख से अधिक की नकदी समेत ये वस्तुएं की गईं जब्त
अधिकारी ने बताया कि यह मामला नवंबर में रांची में दर्ज किया गया था। एनआईए ने नौ दिसंबर को इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी। तलाशी के दौरान एक लाख 46 हजार रुपये की अघोषित नकदी, लैपटॉप, मोबाइल फोन, डिजिटल स्टोरेज उपकरण, आपत्तिजनक दस्तावेज, चोरी के गोला बारूद के बक्से और अन्य सामग्रियां जब्त की गई हैं। अधिकारी के अनुसार इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन