फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA conducts multiple searches in Assam in the ULFA recruitment case

Assam: असम में उल्फा से जुड़े ठिकानों पर NIA का ताबड़तोड़ छापा, गोला-बारूद समेत आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद

Sat, 03 Sep 2022 09:21 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 03 Sep 2022 09:21 AM IST
सार

एनआईए की टीम ने इस छापेमारी में डिजिटल उपकरण, गोला बारूद के साथ आपत्तिजनक दस्तावेज और उल्फा से संबंधित साहित्य जब्त किया गया है।

विज्ञापन
NIA conducts multiple searches in Assam in the ULFA recruitment case
एनआईए की छापेमारी - फोटो : Social media

विस्तार

असम में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (ULFA) में युवाओं की भर्ती मामले में की गई है। जानकारी के मुताबिक, एनआईए की टीम ने इस छापेमारी में डिजिटल उपकरण, गोला बारूद के साथ आपत्तिजनक दस्तावेज और उल्फा से संबंधित साहित्य जब्त किया गया है।

विज्ञापन


एनआईए की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्य के सात जिलों में 16 ठिकानों पर छापा मार गया। अधिकारियों ने बताया, यह छापेमारी कामरूप, नालबाड़ी, डिबरूगढ़ जैसे जिलों में की गई। अधिकारियों ने अनुसार, उग्रवादी संगठन के लिए धन की उगाही, युवाओं को गैरकानूनी कामों में लगाने और उनके प्रशिक्षण के लिए भारत-म्यांमार सीमा पर ट्रेनिंग कैंप संचालित करने की जानकारी एनआईए को प्राप्त हुई थी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आगे की जांच अभी जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed