{"_id":"68bff2ec22d677a2ad0b8714","slug":"nia-conducts-multi-state-raids-to-probe-isis-linked-terror-conspiracy-case-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA: भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ने की साजिश, आतंकी संगठनों से मदद, पांच राज्यों में 21 ठिकानों पर छापेमारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NIA: भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ने की साजिश, आतंकी संगठनों से मदद, पांच राज्यों में 21 ठिकानों पर छापेमारी
Tue, 09 Sep 2025 02:57 PM IST
शिव शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:57 PM IST
विज्ञापन
NIA court
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आईएसआईएस और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़े एक आतंकी साजिश के मामले में पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में छापेमारी की है। यह मामला भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ने की साजिश से जुड़ा है। आरोपियों द्वारा अपने मकसद में कामयाबी के लिए पाकिस्तान/सीरिया के आतंकी संगठनों से मदद ली जा रही थी। पांच राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के 21 ठिकानों पर की गई छापेमारी में मोबाइल फोन सहित कई डिजिटल उपकरणों के अलावा आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
एनआईए ने सोमवार को यह छापेमारी की थी। इसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु सहित और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर भी शामिल रहा। एनआईए, जिसने इस साल जून में तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले में कयार पुलिस से यह मामला अपने हाथ में लिया था, ने पुख्ता सबूतों के आधार पर उक्त छापेमारी की है। यह मामला अखलाथुर उर्फ मोहम्मद अखलाक मुजाहिद नामक व्यक्ति की गिरफ्तारी से शुरू हुआ, जिसने कथित तौर पर भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची थी।
विज्ञापन
एनआईए के मुताबिक, इस साजिश का उद्देश्य प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ने के लिए लोगों को एकत्रित करना था। इतना ही नहीं, आरोपियों ने भौतिक सहायता जुटाने की रणनीति भी बनाई। एनआईए की जांच के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से इन आतंकवादी संगठनों के संपर्क में था। इसके अलावा, उसके पाकिस्तान और सीरिया में कई संस्थाओं से संबंध होने का भी पता चला है।
विज्ञापन