फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA conducted comprehensive operation across multiple states in India IN four human trafficking cases

NIA: 10 राज्यों में 55 जगहों पर छापेमारी; मानव तस्करी में शामिल 44 दलाल गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में कैश बरामद

Wed, 08 Nov 2023 08:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 08 Nov 2023 08:04 PM IST
सार

छापेमारी के दौरान आधार कार्ड और पैन कार्ड सहित बड़ी संख्या में पहचान-संबंधी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसी ने बताया कि इन दस्तावेजों के जाली होने का संदेह है।

विज्ञापन
NIA conducted comprehensive operation across multiple states in India IN four human trafficking cases
एनआईए की टीम ने मारा छापा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रहे मानव तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एनआईए ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस बारे में जानकारी दी। एजेंसी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राज्य पुलिस बलों के साथ मिलकर बुधवार सुबह भारत के कई राज्यों में एक व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान मानव तस्करी के चार मामलों में 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


एक साथ मारी रेड
एनआईए ने बताया कि मानव तस्करी को लेकर गुवाहाटी, चेन्नई, बैंगलोर, जयपुर में एनआईए शाखाओं में दर्ज चार मामलों को लेकर यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के तहत आतंकवाद विरोधी एजेंसी ने त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु,तेलंगाना, हरियाणा, राजस्थान, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर और पुडुचेरी में कुल 55 स्थानों पर एक साथ और रेड की। 
विज्ञापन


भारतीय और विदेशी मुद्रा भी हुई बरामद
इस दौरान एनआईए ने मोबाइल फोन, सिम कार्ड और पेन ड्राइव जैसे डिजिटल उपकरण बरामद किए। इसके अलावा,  आधार कार्ड और पैन कार्ड सहित बड़ी संख्या में पहचान-संबंधी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसी ने बताया कि इन दस्तावेजों के जाली होने का संदेह है। इसके साथ ही  20 लाख रुपये मूल्य वाले भारतीय नोट और 4550 (3,78,819 रुपये) अमेरिकी डॉलर भी बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


44 लोगों की हुई गिरफ्तारी
इसके साथ ही छापेमारी के दौरान कुल 44 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इनमें से 21 त्रिपुरा से, 10 कर्नाटक से, 5 असम से, 3 पश्चिम बंगाल से, 2 तमिलनाडु से और 1-1 पुडुचेरी, तेलंगाना और हरियाणा से गिरफ्तार किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, ये दलाल अवैध बांग्लादेशी और रोहिग्यांओं को देश के विभिन्न हिस्सों में भेजते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed