फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA charge sheets Mumbai man in Pakistan conspiracy to honey trap Indian Navy personnel

पाकिस्तान की करतूत: हनीट्रैप के जरिए जवानों को फंसाने के मामले में NIA सख्त, आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

Fri, 17 May 2024 02:33 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 17 May 2024 02:33 PM IST
सार

अमान सलीम शेख को एनआईए ने पिछले साल मुंबई से गिरफ्तार किया था। दो फरार पाकिस्तानी गुर्गों सहित कुल चार लोगों के खिलाफ एनआईए पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है।

विज्ञापन
NIA charge sheets Mumbai man in Pakistan conspiracy to honey trap Indian Navy personnel
एनआईए - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी भारतीय नौसेना के जवानों को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रच रही है। इससे जुड़े विशाखापत्तनम जासूसी मामले में अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मुंबई के एक शख्स के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एनआईए ने रक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं जुटाने के लिए भारतीय नौसेना के जवानों को हनीट्रैप में फंसाने की पाकिस्तानी खुफिया इकाई के एक प्रमुख आरोपी अमान सलीम शेख के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। बता दें, राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शेख को पिछले साल 20 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि आतंकवाद रोधी एजेंसी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एनआईए की विशेष अदालत में गुरुवार को शेख के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


असम के होजाई और नागांव जिलों में की गई थी छापेमारी
अमान सलीम शेख को एनआईए द्वारा मुंबई (महाराष्ट्र) में दो स्थानों और असम के होजाई और नागांव जिलों में की गई छापेमारी के बाद मुंबई से गिरफ्तार किया गया था। शेख की गिरफ्तारी के साथ, मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कुल संख्या तीन हो गई है। दो फरार पाकिस्तानी गुर्गों सहित कुल चार लोगों के खिलाफ एनआईए पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है।

शेख को उन सिम कार्डों के मामले में शामिल पाया गया था, जिनका उपयोग रैकेट में शामिल पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों द्वारा किया जा रहा था, जो पहली बार 2021 में सामने आया और आंध्र प्रदेश के काउंटर इंटेलिजेंस सेल ने 12 जनवरी, 2021 को मामला दर्ज किया था।

छापेमारी में दो मोबाइल भी जब्त
एनआईए ने पिछले साल जून में मामला अपने हाथ में लिया था। टीमों ने आज उस स्थान से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए थे, जहां से शेख को गिरफ्तार किया गया था। टीम द्वारा की गई छापेमारी में अन्य स्थानों से दो और मोबाइल फोन और कई संवेदनशील दस्तावेज जब्त किए गए थे।

पिछले साल 19 जुलाई को एनआईए ने फरार पाकिस्तानी नागरिक मीर बालाज खान समेत दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। जांच से पता चला था कि मीर बालाज खान, गिरफ्तार आरोपी आकाश सोलंकी के साथ, एक जासूसी मॉड्यूल का हिस्सा थे, जो भारतीय नौसेना से संबंधित संवेदनशील महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर रहे थे और पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स को लीक कर रहे थे।


पिछले साल दो आरोपियों के खिलाफ दायर हुआ था आरोप पत्र
पिछले साल छह नवंबर को, एनआईए ने दो अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया था, जिनकी पहचान मनमोहन सुरेंद्र पांडा और अल्वेन के रूप में की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed