मोदी समेत 22 बड़े नेता थे निशाने पर, NIA ने दबोचे अलकायदा के तीन संदिग्ध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अलकायदा से संबंध रखने के तीन आरोपियों को तमिलनाडु के मदुरै से धर दबोचा। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत देश के 22 बड़े नेता इनके निशाने पर थे। तीनों आरोपी देशभर में हुए कई आतंकी हमलों और अदालतों में हुए बम विस्फोटों में भी आरोपी रहे हैं।
जानकारी के अनुसार एनआईए ने मदुरै के अलग अलग स्थानों से एम करीम, आसिफ सुल्तान मोहम्मद और अब्बास अली को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि करीम को उस्माननगर, आसिफ सुल्तान को जीआर नगर और अब्बास अली को इस्माइलपुरम से गिरफ्तार किया गया है। संदिग्धों के पास से काफी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किया गया है।
एनआईए को दो और संदिग्धों की तलाश
पुलिस ने बताया कि एनआईए ने तमिलनाडु के कई इलाकों खासकर मदुरै में अलकायदा आतंकियों की गतिविधियों की पुख्ता सूचना के आधार पर शहर में कुछ विशेष जगह छापा मारा था। जिसके बाद तीन संदिग्ध पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस ने बताया कि इस दौरान तीनों आरोपियों से घातक हथियार भी बरामद हुए हैं।
जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी तमिलनाडु में बैठकर अलकायदा का ऑपरेशन संचालित कर रहे थे, ये देशभर की कई अदालतों में हुए विस्फोट में भी शामिल रह चुके हैं। जिसके बाद से पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी।
वहीं एनआईए अब इनके अन्य दो साथियों हकीम और दाउद सुलेमान की तलाश कर रही है जो देश में अल कायदा की गतिविधियों को आगे बढ़ा रहे हैं।