{"_id":"63f74a5954bf0ad2fe0a1486","slug":"nia-attaches-mittur-community-hall-in-praveen-nettaru-murder-case-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Praveen Nettaru Case: NIA ने कुर्क किया मित्तूर कम्युनिटी हॉल, PFI सदस्यों को मिलती थी हथियारों की ट्रेनिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Praveen Nettaru Case: NIA ने कुर्क किया मित्तूर कम्युनिटी हॉल, PFI सदस्यों को मिलती थी हथियारों की ट्रेनिंग
Thu, 23 Feb 2023 04:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 23 Feb 2023 04:47 PM IST
सार
पीएफआई की सर्विस टीम ने 26 जुलाई 2022 को लोगों की आंखों के सामने प्रवीण नेत्तारू की बेरहमी से हत्या कर दी ताकि इससे लोगों के मन में डर पैदा हो।
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड में एनआईए ने बड़ी कार्रवाई की है। दक्षिण कन्नड़ जिले के इदकिदु गांव में स्थित मित्तूर कम्युनिटी हॉल को एनआईए ने कुर्क किया है। दरअसल, प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड की जांच के दौरान यह पाया गया था कि इस परिसर का प्रयोग पीएफआई के सदस्यों को हथियारों का प्रशिक्षण देने के लिए किया जा रहा था। इससे पहले बीते माह जांच एजेंसी ने प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड में अपनी चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट में खुलासा किया गया था कि 2047 में देश में इस्लामी शासन लागू करने के अपने एजेंडे के तहत पीएफआई लोगों में डर का माहौल बनाना चाहता था और प्रवीण नेत्तारू की हत्या भी इसी साजिश का हिस्सा थी।
विज्ञापन
खुफिया टीम बनाकर करते थे टारगेट किलिंग
एनआईए ने इस मामले में अपनी चार्जशीट में 20 लोगों को आरोपी बनाया था। एनआईए के एक अधिकारी ने पहचान जाहिर ना करने की शर्त पर बताया था कि 'जांच में पता चला है कि पीएफआई अपने एजेंडे के तहत लोगों में डर का माहौल पैदा करना चाहता था। इसके लिए पीएफआई ने एक खुफिया टीम बनाई हुई थी, जिसे सर्विस टीम या फिर किलर स्कवाड कहा जाता था। ये टीम ही लोगों की टारगेट किलिंग करती थी।' इस सर्विस टीम को हथियारों से लैस किया गया था और साथ ही इन्हें समुदाय विशेष से ताल्लुक रखने वाले और अपने 'दुश्मनों' की पहचान, उन पर नजर रखने और उनकी हत्या करने की ट्रेनिंग दी गई थी।
विज्ञापन
एनआईए की चार्जशीट में इनके नाम
खबर के अनुसार, जिन चार लोगों की पहचान की गई, उनमें बीजेपी युवा मोर्चा का नेता प्रवीण नेत्तारू भी शामिल था। पीएफआई की सर्विस टीम ने 26 जुलाई 2022 को लोगों की आंखों के सामने प्रवीण नेत्तारू की बेरहमी से हत्या कर दी ताकि इससे लोगों के मन में डर पैदा हो। एनआईए की चार्जशीट में जिन लोगों के नाम शामिल हैं, उनमें मोहम्मद शिया, अब्दुल बशीर रियाज, मुस्तफा पाइचर, मसूद केए, कोदजे मोहम्मद शरीफ, अबुबकर सिद्दीक, नोउफल एम, इस्माइल शफी, मोहम्मद इकबाल, शाहीद एम, महम्मद शफीक, उमर फारुख, अब्दुल कबीर, मुहम्मद इब्राहिम, सैनुल आबिद वाई, शेख सद्दाम हुसैन, जाकिर ए, एन अब्दुल हारिश और तुफैल एमएच का नाम शामिल है।
विज्ञापन
चार्जशीट के अनुसार, आरोपी मुस्तफा पाइचर, मसूद केए, कोदजे मोहम्मद शरीफ, अबुबकर सिद्दीक, उमर फारुख एमआर और तुफैल एमएच अभी फरार हैं और इनकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने इनाम का भी एलान किया था। एनआईए ने हत्या में शामिल दो सदस्यों कोदजे और मसूद की गिरफ्तारी पर पांच-पांच लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी।