फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA asked zakir naik to freeze the banks accounts

एनआईए ने बैंकों से जाकिर नाईक के खाते फ्रीज करने को कहा 

Thu, 24 Nov 2016 12:45 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
एजेंसी/ नई दिल्ली  Updated Thu, 24 Nov 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
NIA asked zakir naik to freeze the banks accounts
zakir naik

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बैंकों से कहा है कि कट्टर प्रचारक जाकिर नाईक और उसके संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के खाते फ्रीज कर दिए जाएं। सूत्रों ने बताया कि एनआईए ने बैंकों से कहा है कि नाईक और उसके संगठन के जो भी खाते चालू हैं उन्हें तत्काल फ्रीज किया जाए। एनआईए ने नाईक और आईआरएफ के खिलाफ समुदायों में विद्वेष फैलाने और आतंकवाद फैलाने समेत कई अन्य आरोपों में केस दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


जाकिर नाईक के बीस ठिकानों की तीन दिनों तक तलाशी भी ली गई। इस दौरान बरामद दस्तावेजों से पता चला कि देश में आतंकी संगठन आईएस के लिए भर्ती का काम देखने वाले अबू अनस को
विज्ञापन

आईआरएफ ने अक्तूबर 2015 में 80 हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी थी। अनस पेशे से इंजीनियर है और इस साल जनवरी में राजस्थान के टोंक से उसे गिरफ्तार किया गया था। अनस के अलावा 16 अन्य ऐसे ही लोगों को स्कॉलरशिप दिए जाने के सुबूत एनआईए को मिले हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed