हैदराबाद में आईएस के माड्यूल प्रमुख समेत दो गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आईएस के हैदराबाद मॉड्यूल के दो प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक को आईएस मॉड्यूल का प्रमुख बताया जा रहा है, तो दूसरे को फंड एकत्र करने वाला बताया जा रहा है। एनआईए ने इन दोनों की पहचान पिछले महीने ही कर ली थी और तबसे इन पर नजर रखी जा रही थी।
हैदराबादी मॉड्यूल के प्रमुख की पहचान यासिर नियामतुल्लाह के रूप में हुई है। जबकि लोगों को आतंक के लिए प्रेरित करने वाले और फंड एकत्र करने वाले शख्स की पहचान अताउल्लाह के रूप में हुई है।
गौरतलब है कि एनआईए ने गत 29 जून को हैदराबाद से पांच युवकों को गिरफ्तार किया था। इन युवकों पर आईएस से जुड़े संदिग्ध माड्यूल के संपर्क में रहने और बम धमाके का षड्यंत्र रचने का आरोप था।
हमला करने की फिराक में आतंकी
पांचों युवकों को 12 दिन की रिमांड पर लेकर जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि आतंकी हमले को अंजाम देने के मकसद से पांचों ने हथियार और विस्फोट पदार्थ एकत्र कर लिए हैं। यहीं नहीं पांचों युवक खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस से संपर्क में भी थे।
इस मामले में एनआईए ने पूर्व जांच के आधार पर पहले से ही आपराधिक षड्यंत्र और भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के आरोप में केस दर्ज कराया था। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी युवक सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील सरकारी भवनों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।
इन युवकों को विस्फोटक पदार्थों आदि के बारे में एक हैंडलर ऑनलाइन निर्देश दे रहा था। युवकों के पास से छह लैपटॉप, 32 सिम, 40 मोबाइल फोन, दो पिस्टल आदि बरामद किए गए थे।