फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nia arrests two ISIS supporters in Hyderabad

हैदराबाद में आईएस के माड्यूल प्रमुख समेत दो गिरफ्तार 

Tue, 12 Jul 2016 11:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Nia arrests two ISIS supporters in Hyderabad
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : जी पाॅल

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आईएस के हैदराबाद मॉड्यूल के दो प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक को आईएस मॉड्यूल का प्रमुख बताया जा रहा है, तो दूसरे को फंड एकत्र करने वाला बताया जा रहा है। एनआईए ने इन दोनों की पहचान पिछले महीने ही कर ली थी और तबसे इन पर नजर रखी जा रही थी। 

विज्ञापन


हैदराबादी मॉड्यूल के प्रमुख की पहचान यासिर नियामतुल्लाह के रूप में हुई है। जबकि लोगों को आतंक के लिए प्रेरित करने वाले और फंड एकत्र करने वाले शख्स की पहचान अताउल्लाह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एनआईए ने गत 29 जून को हैदराबाद से पांच युवकों को गिरफ्तार किया था। इन युवकों पर आईएस से जुड़े संदिग्ध माड्यूल के संपर्क में रहने और बम धमाके का षड्यंत्र रचने का आरोप था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हमला करने की फिराक में आतंकी

Nia arrests two ISIS supporters in Hyderabad
अातंकी - फोटो : FILE

पांचों युवकों को 12 दिन की रिमांड पर लेकर जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि आतंकी हमले को अंजाम देने के मकसद से पांचों ने हथियार और विस्फोट पदार्थ एकत्र कर लिए हैं। यहीं नहीं पांचों युवक खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस से संपर्क में भी थे।

इस मामले में एनआईए ने पूर्व जांच के आधार पर पहले से ही आपराधिक षड्यंत्र और भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के आरोप में केस दर्ज कराया था। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी युवक सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील सरकारी भवनों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।

इन युवकों को विस्फोटक पदार्थों आदि के बारे में एक हैंडलर ऑनलाइन निर्देश दे रहा था। युवकों के पास से छह लैपटॉप, 32 सिम, 40 मोबाइल फोन, दो पिस्टल आदि बरामद किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed