फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA arrests a man in recruitment case of Pakistan based LeT terror group

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा भर्ती मामले में एनआईए ने एक को गिरफ्तार किया

Wed, 11 Nov 2020 08:50 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 11 Nov 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
NIA arrests a man in recruitment case of Pakistan based LeT terror group
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा भर्ती मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए युवाओं की प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में भर्ती कराने के लिए पाकिस्तान से चलाए जा रहे विभिन्न सोशल मीडिया समूहों का हिस्सा था। केंद्रीय जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ के रहने वाले सैयद एम इदरीस (28) को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


एनआईए ने कहा कि इस संबंध में 18 मार्च को पश्चिम बंगाल में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें कहा गया था कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तान में मौजूद आका भारत में गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के जरिए युवाओं को स्लीपर सेल में भर्ती कर रहे हैं।
विज्ञापन



प्रवक्ता ने कहा कि इदरीस, लश्कर के स्लीपर सेल के लिए युवाओं की भर्ती और आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के वास्ते एलईटी के पाकिस्तान स्थित आकाओं द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सोशल मीडिया समूहों का सदस्य था। अधिकारी ने कहा कि उसे अदालत में पेश किया जाएगा और कोलकाता में विशेष एनआईए के समक्ष पेशी के लिए उसकी ट्रांजिट रिमांड मांगी जाएगी।  इस मामले में कोलकाता के निवासी तानिया परवीन के खिलाफ 10 सितंबर को आरोप पत्र दायर किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed