फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA arrested Chhota Shakeel brother in law Salim Fruit

NIA : दाऊद इब्राहिम के करीबी सलीम फ्रूट को एनआईए ने किया गिरफ्तार, टेरर फंड जुटाने का है आरोप

Fri, 05 Aug 2022 12:10 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 05 Aug 2022 12:10 AM IST
सार

NIA Arrests Salim Qureshi: एनआईए ने मुंबई के ग्रांटरोड इलाके में रहने वाले मोहम्मद सलीम मोहम्मद इकबाल कुरेशी उर्फ सलीम फ्रूट के घर पर भी छापेमारी की और छापेमारी के दौरान कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन
NIA arrested Chhota Shakeel brother in law Salim Fruit
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

NIA Arrests Salim Qureshi: एनआईए ने दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के करीबी और गैंगस्टर छोटा शकील के बहनोई सलीम फ्रूट उर्फ सलीम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। सलीम पर टेरर फंड और धन उगाही का आरोप है। एनआईए ने बताया कि सलीम फ्रूट पर आतंकवादी/आपराधिक गतिविधियों से संबंधित तीन फरवरी को स्वत: संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया गया था और यह गैंगस्टर छोटा शकील के नाम पर उगाही करता था।

विज्ञापन


धन उगाहने में सक्रिय भूमिका निभाई
एजेंसी ने बताया कि डी कंपनी (Dawood Ibrahim) के करीबी सहयोगी सलीम फ्रूट ने डी कंपनी की आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए टेरर फंड जुटाने के लिए प्रॉपर्टी डीलिंग और विवाद निपटान के माध्यम से छोटा शकील के नाम पर भारी मात्रा में धन उगाहने में सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन


छोटा शकील ने भारत में दंगे भड़काने की साजिश रची
एनआईए ने दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील (Chhota Shakeel) और गैंगस्टर के करीबी सहयोगियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की थी। एफआईआर के मुताबिक, भारत में आतंकी हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से दाऊद इब्राहिम ने एक स्पेशल यूनिट बनाई थी। इस यूनिट का काम भारत में राजनीतिक नेताओं को निशाना बनाना और उन पर हमला करना था। प्राथमिकी में आगे कहा गया है कि दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील ने पाकिस्तान से भारत में दंगे भड़काने की साजिश रची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed