फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NHRC Notice CM Yogi Adityanath statement and asked UP Government supports the Encounter Killings

योगी का बयान ‘अपराधी जेल जाएंगे या एनकाउंटर में मारे जाएंगे’, मानवाधिकार आयोग का यूपी सरकार को नोटिस

Thu, 23 Nov 2017 06:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Nov 2017 06:27 AM IST
विज्ञापन
NHRC Notice CM Yogi Adityanath statement and asked UP Government supports the Encounter Killings
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘अपराधी जेल जाएंगे या एनकाउंटर में मारे जाएंगे’ वाले बयान पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने प्रदेश के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है। आयोग ने इस संबंध में छह हफ्ते में विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

विज्ञापन



मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लेते हुए आयोग ने मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में कानून व्यवस्था में सुधार लाने के लिए पुलिस द्वारा किए जाने वाले एनकाउंटर का यूपी सरकार ने समर्थन किया है। आयोग ने कहा कि भले ही कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर हो, लेकिन राज्य एनकाउंटर जैसे ‘हथियार’ को सहारा नहीं ले सकता।
विज्ञापन


पढ़ें- मानवाधिकार आयोग ने भेजा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस, बच्चों की मौत पर मांगा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग का कहना है कि मुख्यमंत्री के कथित बयान का मतलब पुलिस या राज्य सरकार के बलों को अपराधियों से निपटने के लिए फ्री हैंड देना है। यह सभ्य समाज के लिए सही नहीं है। आयोग ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि मार्च 2017 से 5 अक्तूबर, 2017 के बीच राज्य में 433 एनकाउंटर हो चुके हैं। इनमें 19 अपराधी मारे गए, जबकि 89 जख्मी हुए।

इनमें 98 पुलिस अधिकारी भी जख्मी हुए और एक शहीद हो गया। मालूम हो कि मार्च में ही उत्तर प्रदेश में नई सरकार आई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य सरकार एनकाउंटर को उपलब्धि मान रही है और वह इसे राज्य में कानून-व्यवस्था में सुधार का प्रमाण बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed