फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NHRC expresses concern over police forces not fully compliant with the SC directions on CCTV cameras

NHRC: थानों में CCTV की स्थिति पर एनएचआरसी प्रमुख चिंतित, कहा- शीर्ष कोर्ट के निर्देशों का नहीं हो रहा पालन

Thu, 24 Nov 2022 11:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 24 Nov 2022 11:09 PM IST
सार

एनएचआरसी प्रमुख ने कहा कि हमें अपने पुलिस बलों की कार्यप्रणाली के बारे में किसी भी गलतफहमी की गुंजाइश को खत्म करके उनकी छवि में सुधार करना चाहिए। एनएचआरसी का उद्देश्य पुलिस के साथ चर्चा करके, पुलिस-संगठनों और विभिन्न हितधारकों के साथ-साथ कानून व्यवस्था की विश्वसनीयता में सुधार करना है। 

विज्ञापन
NHRC expresses concern over police forces not fully compliant with the SC directions on CCTV cameras
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा - फोटो : PTI

विस्तार

एनएचआरसी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरुण कुमार मिश्रा ने थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन ना किए जाने पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के पुलिस संगठन हर थाने पर ऑडियो रिकॉर्डिंग और नाइट विजन वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने के उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का अभी भी पूरी तरह पालन नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने द्वारा जारी बयान के मुताबिक, उन्होंने डेटा बैकअप के साथ पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के काम को सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये बातें कहीं। बयान में कहा गया है कि एनएचआरसी के अध्यक्ष ने कहा कि पुलिसिंग में पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपने पुलिस बलों की कार्यप्रणाली के बारे में किसी भी गलतफहमी की गुंजाइश को खत्म करके उनकी छवि में सुधार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनएचआरसी का उद्देश्य पुलिस के साथ चर्चा करके, पुलिस-संगठनों और विभिन्न हितधारकों के साथ-साथ कानून व्यवस्था की विश्वसनीयता में सुधार करना है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली में एनएचआरसी की जांच टीम द्वारा 32 पुलिस थानों के निरीक्षण के बाद बैठक आयोजित की गई थी। एनएचआरसी की जांच में पाया गया कि यूपी और हरियाणा में जिन 19 पुलिस थानों में जांच की गई, वहां 2-4 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। वहीं, दिल्ली में निरीक्षण किए गए 13 पुलिस स्टेशनों में डीवीआर/एन-डीवीआर के साथ 10 कैमरे हैं। साथ ही, पुलिस मुख्यालय द्वारा लगाए गए कई सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में नहीं पाए गए। इसके अलावा एनएचआरसी ने की जांच में यह भी पाया गया कि उपयुक्त स्थान पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed