{"_id":"5fb53a778ebc3e9bae32c9a4","slug":"ngt-reprimanded-haryana-government-for-setting-up-police-training-center-on-forest-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन भूमि पर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र बनाने पर एनजीटी ने लगाई हरियाणा सरकार को फटकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वन भूमि पर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र बनाने पर एनजीटी ने लगाई हरियाणा सरकार को फटकार
Wed, 18 Nov 2020 08:45 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 18 Nov 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
NGT
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने पुलिस प्रशिक्षण केंद्र बनाने के लिए वन भूमि के इस्तेमाल को लेकर हरियाणा सरकार को फटकार लगाई है। अधिकरण ने बुधवार को राज्य सरकार द्वारा गुड़गांव के भोंडसी में नियमों की अनदेखी करते हुए पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
अधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने हरियाणा के मुख्य सचिव को तीन महीने के भीतर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसमें दोषी अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना और यह सुनिश्चित करना शामिल है कि ऐसी गलतियां दोबारा नहीं होंगी।
विज्ञापन
National Green Tribunal raps #Haryana govt for using forest land to develop police training centre at Bhondsi in Gurgaon, directs chief secretary to take appropriate action within 3 months
— Press Trust of India (@PTI_News) November 18, 2020
विज्ञापन
पीठ ने कहा, 'आवश्यक अनुमति के बगैर इस तरह वन भूमि का इस्तेमाल गैर-वनीय कार्यों के लिए करके कानून का घोर उल्लंघन किया गया है। कानून के हिसाब से चलने वाली कोई भी सरकार इस तरह की गलतियों को लेकर आंखें मूंदे नहीं रह सकती।'