{"_id":"5b7714d042c7924666421385","slug":"ngt-rejected-pitition-on-chardham-project-now-hearing-on-august-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम परियोजना पर फिर से सुनवाई न करने की मांग वाली याचिका खारिज, अब सुनवाई 28 अगस्त को ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चारधाम परियोजना पर फिर से सुनवाई न करने की मांग वाली याचिका खारिज, अब सुनवाई 28 अगस्त को
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने चारधाम परियोजना मामले पर दोबारा सुनवाई न करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। पीठ ने कहा याची व सदस्यों की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि चारधाम परियोजना पर सुनवाई दोबारा 28 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ इस मामले पर सुनवाई कर रही है। शुक्रवार को दाखिल याचिका को एनजीटी ने खारिज कर दिया जिसमें 9 अगस्त को दोबारा सुनवाई के आदेश को वापस लेने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
9 अगस्त को सिटीजन फॉर ग्रीन दून की ओर से पेश एडवोकेट संजय पारीख ने कहा कि चारधाम परियोजना पर तीन सदस्यीय पीठ ने मामले की सुनवाई की थी और अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था। लेकिन इस पर दोबारा सुनवाई की जरूरत है। वहीं पीठ के एक्सपर्ट मेंबर ने भी कहा कि इस मामले में दोबारा सुनवाई की जा सकती है। इसके बाद प्रधान पीठ ने निर्णय लिया था कि 28 अगस्त को सुनवाई की जाएगी। चारधाम परियोजना में पर्यावरणीय क्षति को लेकर याचिका इस वर्ष दाखिल की गई थी जिसपर पीठ ने फैसला सुरक्षित किया था।
विज्ञापन
आधे दिन का अवकाश
एनजीटी ने भी शुक्रवार को दोपहर लंच तक ही सुनवाई की। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि के लिए आधा दिन अवकाश घोषित किया। एनजीटी रजिस्ट्रार पीके सिन्हा की ओर से इस संबंध में शुक्रवार को सुबह ज्ञापन जारी किया गया था।