फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NGT constitutes committee on pollution of sugar mill in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में चीनी मिल के प्रदूषण पर एनजीटी ने गठित की समिति

Sun, 31 Jan 2021 04:04 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 31 Jan 2021 04:04 AM IST
विज्ञापन
NGT constitutes committee on pollution of sugar mill in Muzaffarnagar
एनजीटी - फोटो : सोशल मीडिया

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने यूपी के मुजफ्फरनगर में चीनी मिल के प्रदूषण के खिलाफ याचिका पर एक समिति का गठन किया है और रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


एनजीटी अध्यक्ष जस्टिस एके गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने तथ्यों का पता लगाने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त समिति बनाई है। पीठ ने अपने आदेश में कहा, समिति तथ्यों का पता लगाए और अपनी वैधानिक शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए उचित कार्रवाई करे। दो महीने में अपनी रिपोर्ट पीठ के समक्ष पेश करे।  
विज्ञापन


पीठ ने याचिकाकर्ता विनीत कुमार को सीपीसीबी और यूपीपीसीबी को सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने और एक हफ्ते के भीतर हलफनामा दायर करने को कहा है। विनीत कुमार ने याचिका दायर कर मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में डीएसएम चीनी मिल पर पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि मिल से निकलने वाला औद्योगिक कचरे को पास के नारे में बहा दिया जाता है। यह नाला ग्राम सभा के तालाब में मिलता है और इसके बाद इसका पानी काली नदी में छोड़ दिया जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed