फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NGT Chairman Justice Goyal appointed to make the government difficult

सरकार के गले की फांस बनी एनजीटी अध्यक्ष जस्टिस गोयल की नियुक्ति

Thu, 26 Jul 2018 01:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Jul 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
NGT Chairman Justice Goyal appointed to make the government difficult
Adarsh Kumar Goel

चुनावी वर्ष में मोदी सरकार दलितों के मुद्दे पर उलझ गई है। एससी-एसटी एक्ट में बदलाव लाने और उच्च शिक्षा संस्थानों में नियुक्ति के लिए नया रोस्टर तय कराने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस गोयल की एनजीटी के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति मोदी सरकार के गले की फांस बन गई है। इस फैसले से जहां भाजपा के अपने सांसद नाराज हैं, वहीं सहयोगियों लोजपा और आरपीआई से भी सरकार को चुनौती मिल रही है। घटकों ने 8 अगस्त तक जस्टिस गोयल को हटाने का अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन


सोमवार की रात इस मुद्दे पर रामविलास पासवान के यहां हुई राजग के दलित सांसदों की बैठक के बाद मंगलवार को भाजपा सांसद उदित राज ने सरकार पर निशाना साधा था। बुधवार को लोजपा सांसद चिराग पासवान ने कहा कि जस्टिस गोयल की एनजीटी अध्यक्ष के तौर पर हुई नियुक्ति दलितों के जख्मों पर नमक छिड़कने वाला है।
विज्ञापन


एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ अब तक अध्यादेश जारी न होना निराशाजनक है। चिराग ने साफ तौर पर कहा कि अगर 8 अगस्त तक जस्टिस गोयल को नहीं हटाया गया, तो 9 अगस्त को देशव्यापी आंदोलन होगा। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल विदेश गए प्रधानमंत्री मोदी के स्वदेश लौटने के बाद ही स्थिति साफ होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनजीटी अध्यक्ष को हटाना आसान नहीं
सरकार की मुश्किल यह है कि एनजीटी के अध्यक्ष को हटाना इतना आसान नहीं है। एनजीटी एक्ट के मुताबिक सरकार इसके अध्यक्ष या सदस्य को मानसिक रूप से अस्वस्थ होने, भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने, अपने पद का दुरुपयोग करने, आरोप लगने पर सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान जज की जांच में दोषी पाए जाने पर ही हटा सकती है। ऐसे में उन्हें पद से हटाने का सरकार के पास कोई कारण नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed