फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NFRA debars CA Rajiv Bengali for five years imposes Rs 5 lakh penalty

NFRA: सीए राजीव बंगाली पर  पांच साल का प्रतिबंध, व्यावसायिक कदाचार में पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगा

Tue, 20 Sep 2022 06:25 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 20 Sep 2022 06:25 AM IST
सार

एनएफआरए ने कंपनी अधिनियम 2013 (अधिनियम) की धारा 132 (4) के तहत यह कार्रवाई की। एनएफआरए के आदेश के मुताबिक सीए राजीव बंगाली किसी भी कंपनी या निकाय कॉर्पोरेट के सांविधिक लेखा परीक्षक और आंतरिक लेखा परीक्षक के रूप में नियुक्ति पर पांच साल तक का प्रतिबंध रहेगा। 

विज्ञापन
NFRA debars CA Rajiv Bengali for five years imposes Rs 5 lakh penalty
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (एनएफआरए) ने मैसर्स सुब्रमण्यम बंगाली एंड एसोसिएट्स के सीए राजीव बंगाली को व्यावसायिक कदाचार के मामले में दोषी ठहराते हुए पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया। एनएफआरए ने इसके अलावा सीए पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

विज्ञापन


एनएफआरए ने कंपनी अधिनियम 2013 (अधिनियम) की धारा 132 (4) के तहत यह कार्रवाई की। एनएफआरए के आदेश के मुताबिक सीए राजीव बंगाली किसी भी कंपनी या निकाय कॉर्पोरेट के सांविधिक लेखा परीक्षक और आंतरिक लेखा परीक्षक के रूप में नियुक्ति पर पांच साल तक का प्रतिबंध रहेगा।  एनएफआरए के मुताबिक पेशेवर कदाचार की जांच में पाया गया कि टीडीएमएल के वित्तीय विवरणों में कैश फ्लो स्टेटमेंट शामिल नहीं था, ऑडिटर ने कैश फ्लो स्टेटमेंट की ऑडिट की झूठी रिपोर्ट दी थी।
विज्ञापन


ऑडिटर ने फर्जी कैश फ्लो स्टेटमेंट के साथ एनएफआरए को गुमराह करने का भी प्रयास किया था। वित्तीय विवरणों पर ऑडिट राय जारी करने में ऑडिटर घोर लापरवाही कर रहा था जो कंपनी के मामलों की स्थिति के सही और निष्पक्ष दृष्टिकोण को नहीं दर्शाता था। इसके अलावा टीडीएमएल ने 24.06 करोड़ रुपये के अन्य विविध व्यय को मान्यता दी थी और 14.87 करोड़ रुपये के विविध शेष को बट्टे खाते में डाल दिया था, जो कि 71.43 करोड़ रुपये के कुल खर्च का 54.50 फीसदी था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed