{"_id":"627896bfadf13b45690d287d","slug":"nfhs-survey-more-than-half-of-indian-men-and-women-think-domestic-violence-to-be-okay","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौंकाने वाला सर्वे: पत्नी सही से काम नहीं करती तो घरेलू हिंसा जायज, ज्यादातर महिला व पुरुषों ने मानी यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चौंकाने वाला सर्वे: पत्नी सही से काम नहीं करती तो घरेलू हिंसा जायज, ज्यादातर महिला व पुरुषों ने मानी यह बात
Mon, 09 May 2022 09:51 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 09 May 2022 09:51 AM IST
सार
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि लगभग आधे भारतीय पुरुष और महिलाएं घरेलू हिंसा को ठीक मानते हैं।
विज्ञापन
घरेलू हिंसा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से किए गए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इस सर्वेक्षण में ज्यादातर महिलाओं व पुरुषों ने माना है कि अगर पत्नी ढंग से काम नहीं करती, अपने कर्त्तव्यों का पालन नहीं करती तो घरेलू हिंसा जायज है और पति द्वारा उसे मारा जाना भी ठीक है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि लगभग आधे भारतीय पुरुष और महिलाएं घरेलू हिंसा को ठीक मानते हैं।
विज्ञापन
45 प्रतिशत महिलाएं और 44 फीसदी पुरुष सहमत
आंकड़ों के मुताबिक, पूरे देश में 45 प्रतिशत महिलाएं और 44 फीसदी पुरुष इस बात से सहमत हैं कि काम न करने पर पत्नी को मारना ठीक है। कर्नाटक में इस सर्वे में 76.9 प्रतिशत महिलाएं और 81.9 प्रतिशत पुरुषों ने सहमति व्यक्त की। इन महिला व पुरुषों ने माना कि अगर पत्नी पति को बिना बताए बाहर जाती है, अच्छा खाना नहीं बताती और पति के प्रति वफादार नहीं है तो उसे पीटा जाना चाहिए।
विज्ञापन
संबंध बनाने से इंकार करने पर भी पीटा जाना सही
इस सर्वे में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली यह बात सामने आई कि अगर पत्नी संबंध बनाने से इंकार करती है तो भी पति द्वारा उसे पीटा जाना सही है। लगभग 11 प्रतिशत महिलाओं और 9.7 प्रतिशत पुरुषों ने इस पर सहमति व्यक्त की। इसके अलावा ससुराल वालों का अनादर करने पर घरेलू हिंसा को 32 प्रतिशत महिलाओं और 31 फीसदी पुरुषों ने सही माना। इसी तरह बच्चों और घर का ध्यान न रखने पर 28 प्रतिशत महिलाओं और 22 फीसदी पुरुषों ने इसे सही माना।
विज्ञापन