फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Next three months are important for Coronavirus third wave delta virus can spread rapidly during the festive season in country

सावधान: आने वाले तीन महीने हो सकते हैं खतरनाक, त्यौहारों के मौसम में कहर बरपा सकता है डेल्टा वैरिएंट

Sat, 18 Sep 2021 08:24 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 18 Sep 2021 08:24 AM IST
सार

विशेषज्ञों ने कहा कि आने वाले तीन महीनों में बड़े-बड़े त्यौहारों का आयोजन होने वाला है, जिसके कारण अधिक से अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
Next three months are important for Coronavirus third wave delta virus can spread rapidly during the festive season in country
कोरोना की तीसरी लहर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर विशेषज्ञों ने चेतावनी देते हुए कहा है कोरोना की दूसरी लहर से राहत जरूर मिल रही है लेकिन आने वाले तीन महीनों में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। विशेषज्ञों ने कहा कि आने वाले तीन महीनों में बड़े-बड़े त्यौहारों का आयोजन होने वाला है, जिसके कारण अधिक से अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है और घर पर ही रहकर त्यौहार मनाना चाहिए।

विज्ञापन


बता दें कि महामारी पर शोध करने वाले एक वैज्ञानिक ने अगस्त में आशंका जताई थी कि यदि भारत में वायरस के मौजूदा स्वरूपों से अधिक संक्रामक कोई स्वरूप सितंबर तक सामने आता है तो अकतूबर से नवंबर के बीच कोरोना की तीसरी लहर चरम पर हो सकती है और डेल्टा वैरिएंट कहर बरपा सकता है।
विज्ञापन


त्यौहारों के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जरूरी: डा. एनके अरोड़ा
वहीं टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह के कोविड-19 कार्यसमूह के अध्यक्ष डा. एनके अरोड़ा ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से तेजी से हो रहे टीकाकरण और कोरोना के किसी नए वैरिएंट के सामने नहीं आने के बाद हालात फिलहाल काबू में हैं। अब तीसरी लहर को लेकर सबसे बड़ा खतरा त्यौहारों के सीजन में होगा। अगर लोग त्यौहारों के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करेंगे, तो हालात फिर से बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ का जुटना हो सकता है खतरनाक: डॉ. गुलेरिया
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा कि इस समय कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी जा रही है और स्थिति काफी अच्छी है। हालांकि आने वाले दिनों में त्यौहारों के मौसम तथा उस दौरान कोविड संबंधी तौर-तरीकों के पालन में आने वाली कमी, बड़े स्तर पर भीड़ का जुटना भी तीसरी लहर को लेकर निर्णायक कारक साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन महीने देश में स्थिति बेहतर बने रहने के लिहाज से रोकथाम वाली रणनीतियों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed