फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Next BRICS summit will be held in Goa

गोवा के मुख्यमंत्री ने कहा, यहीं होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन

Tue, 28 Jun 2016 09:23 AM IST
एजेंसी/ पणजी
एजेंसी/ पणजी Updated Tue, 28 Jun 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
Next BRICS summit will be held in Goa
ब्रिक्स सम्मेलन का गोवा में होगा आयोजन - फोटो : Getty

गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने इस साल राज्य में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के स्थान में परिवर्तन से जुड़ी खबरों को खारिज कर दिया। मीडिया के एक धड़े ने खबर दी थी कि कार्यक्रम के आयोजन स्थल में परिवर्तन कर दिया गया है और अब इसका आयोजन उत्तर प्रदेश में किया जाएगा। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य रोधी दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में पारसेकर ने कहा कि हम लोगों को इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। मैंने इसे केवल अखबारों में पढ़ा है। जो झूठी खबर है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए तैयारी कर रहा है और कार्यक्रम के लिए जो भी जरूरी होगा, वो किया जायेगा। यह सम्मेलन गोवा में ही होगा। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2016 इस वर्ष 15-16 अक्तूबर को होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



Published By: Amit Tiwari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed