फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news wrap: 17 IPS officers reshuffled in top level changes in Gujarat police ahead of polls

News Wrap: गुजरात में IPS अधिकारियों का तबादला, तेलंगाना में ऋण वसूली एजेंटों के उत्पीड़न से युवक ने दी जान

Mon, 24 Oct 2022 10:32 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई, अहमदाबाद,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई, अहमदाबाद, Published by: Amit Mandal Updated Mon, 24 Oct 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
news wrap: 17 IPS officers reshuffled in top level changes in Gujarat police ahead of polls
Gujarat Police - फोटो : Social media

गुजरात सरकार ने सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 अधिकारियों का तबादला कर दिया और नए कार्य की प्रतीक्षा कर रहे दो अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पोस्टिंग आवंटित कर दी। राज्य के गृह विभाग ने एक अधिसूचना के अनुसार, 15 आईपीएस अधिकारियों और पदोन्नत अधिकारी नीरज बडगुजर को स्थानांतरित कर दिया, जो एक नई पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे, और उन्हें अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) (सेक्टर -1), अहमदाबाद शहर नियुक्त किया। नए कार्यभार की प्रतीक्षा कर रहे एक अन्य अधिकारी मनोज निनामा को वडोदरा शहर का एसीपी (अपराध और यातायात) नियुक्त किया गया।

विज्ञापन


अधिसूचना में कहा गया है कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) (सूरत रेंज) राजकुमार पांडियन को एडीजीपी (रेलवे) के रूप में अहमदाबाद स्थानांतरित किया गया है। वह वडोदरा में गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जीयूवीएनएल) के कार्यकारी निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। आईपीएस अधिकारी अनुपम सिंह गहलोत ने पहले जीयूवीएनएल में अतिरिक्त प्रभार संभाला था। अन्य बदलावों के अलावा, विशेष पुलिस आयुक्त राजकित खुर्शीद अहमद को एडीजीपी (योजना और आधुनिकीकरण) के रूप में स्थानांतरित किया गया और गांधीनगर में तैनात किया गया।
विज्ञापन


मामूली विवाद में तीन नाबालिगों ने युवक को धारदार हथियार से मार डाला 
एक 21 वर्षीय व्यक्ति पर सोमवार को पूर्वी उपनगर गोवंडी में एक खुले मैदान में कांच की बोतल में पटाखा फोड़ने से रोकने के बाद तीन नाबालिग लड़कों ने कथित तौर पर हमला किया और उसे मार डाला। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 14 और 15 साल के दो लड़कों को हिरासत में लिया है, जबकि 12 साल का एक अन्य आरोपी फरार है। उन्होंने बताया कि घटना गोवंडी के शिवाजी नगर इलाके में दोपहर में हुई। अधिकारी ने कहा कि पीड़ित ने 12 वर्षीय लड़के को कांच की बोतल में पटाखा फोड़ते देखा और ऐसा करने से मना किया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और तीनों ने युवक को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच 12 वर्षीय लड़के ने उस व्यक्ति पर धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार किया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहेतर संबंध होने के संदेह में अपने दोस्त की हत्या की 
महाराष्ट्र के जालना जिले के अंबाद शहर में सोमवार को 36 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ विवाहेतर संबंध होने के संदेह में अपने दोस्त की कथित तौर पर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना शहर के होल्कर नगर इलाके में तड़के हुई। उन्होंने कहा कि पीड़ित राजेंद्र भोरे (40) सुबह की सैर के लिए अपने घर से बाहर निकला था, जब उसके दोस्त और पड़ोसी पाराजी दिवाते ने कथित तौर पर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी और उसे खून से लथपथ छोड़ दिया।

अधिकारी ने कहा कि बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और खून से सने कपड़े और हत्या के हथियार को जब्त कर लिया गया, जिसे उसने छिपाया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता पर अपनी पत्नी के साथ संबंध रखने और नपुंसकता की अफवाह फैलाने का शक किया था।

ऋण वसूली एजेंटों के उत्पीड़न के कारण दी जान 
तेलंगाना के वनापार्थी पुलिस ने सोमवार को कहा कि एक व्यक्ति ने ऋण वसूली एजेंटों के उत्पीड़न के कारण कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक मृतक दसारी शेखर ने पिछले महीने अपने फोन में इंस्टॉल किए गए लोन एप से दो चरणों में 4,000 रुपये का कर्ज लिया था। हालांकि, ऋण ऐप वसूली लोगों ने शेखर के रिश्तेदारों को यह कहते हुए संदेश भेजना शुरू कर दिया कि उसने ऋण नहीं चुकाया और बाद में उसके मोबाइल पर एक नग्न तस्वीर भेजकर धमकी दी कि इसे उसके सभी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ साझा कर दिया जाएगा। पुलिस ने कहा कि उन्हें मृतक की पत्नी की ओर से शिकायत मिली है कि शेखर ने मानसिक दबाव को सहन करने में असमर्थ होकर रविवार रात अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

कोलकाता के समीप चमड़ा परिसर के गोदाम में आग लगी
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में सोमवार को बांटला लेदर कॉम्प्लेक्स के गोदाम में आग लग गई। एक अधिकारी के मुताबिक, दिन में करीब दो बजे आग लगी, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परिसर के क्षेत्र पांच के गोदाम में लगी आग को बुझाने के लिए पांच दमकल गाड़ियां भेजी गईं। उन्होंने बताया कि अंदर फंसे कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


आईआरएस अधिकारी वानखेड़े ने अठावले से मुलाकात की
आईआरएस के अधिकारी समीर वानखेड़े ने सोमवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले से मुंबई में मुलाकात की। वानखेड़े अब चेन्नई में तैनात हैं और फिलहाल में छुट्टी पर हैं। हालांकि, बैठक के एजेंडे के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

महाराष्ट्र: एक इमारत में एक घर में आग
मुंबई में आज शाम गोरेगांव पूर्व की एक इमारत में एक घर में आग लग गई। दमकल, पुलिस व अन्य मौके पर मौजूद हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed