फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates Today North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi

Updates: गुजरात में कुएं से एक परिवार के पांच शव मिले; अन्नामलाई बोले- मैं भाजपा अध्यक्ष की रेस में शामिल नहीं

Fri, 04 Apr 2025 09:47 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 04 Apr 2025 09:47 AM IST
विज्ञापन
News Updates Today North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

गुजरात के जामनगर जिले में एक कुएं से पांच शव मिले हैं। इनमें चार शव बच्चों के हैं। जामनगर के डीएसपी राजेंद्र देवधा ने बताया कि घटना जिले के ध्रोल पुलिस थाना क्षेत्र के सुमरा गांव में हुई है। उन्होंने बताया कि शवों को बरामद कर लिया है गया है। यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि यह आत्महत्या है या दुर्घटना। मृतकों के परिजन नारनभाई चावड़िया ने बताया कि कुएं से बरामद शवों में उनकी बहन भानुबेन जीवाबाई तोरिया और उनके चार बच्चों- आयुष, अजुबेन, आनंदीबेन और रुत्विज के हैं। 

विज्ञापन

 

अन्नामलाई बोले- मैं भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में शामिल नहीं
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने शुक्रवार को राज्य इकाई प्रमुख पद की दौड़ में शामिल होने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में किसी तरह की प्रतिस्पर्धा नहीं है। अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से होगा। हम सर्वसम्मति से एक नेता का चयन करेंगे। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भी राज्य भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में हैं? इसका जवाब देते हुए अन्नामलाई ने कहा, 'मैं नए राज्य अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हूं।' उन्होंने कहा कि अगले प्रमुख के चुनाव से संबंधित मैं किसी भी झगड़े के लिए तैयार नहीं हूं, इसलिए मैं दौड़ में नहीं हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नहीं रहे प्रख्यात लेखक और कन्नड़ कार्यकर्ता पीवी नारायण
जाने-माने लेखक पीवी नारायण (82) का निधन हो गया। वह उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्होंने 50 से अधिक वर्षों तक कन्नड़ भाषा आंदोलन में सक्रिय और अग्रणी भूमिका निभाई। 1942 में कर्नाटक के तमकुरू जिले में जन्मे नारायण ने कन्नड़ और अंग्रेजी में परास्नातक की डिग्रियां हासिल की थीं। उन्होंने अंग्रेजी और तेलुगु भाषा की 22 से अधिक रचनाओं का कन्नड़ में अनुवाद भी किया। एजेंसी

कोच्चि बैकवाटर में फेंका कूड़ा गायक एमजी श्रीकुमार पर जुर्माना
कोच्चि बैकवाटर में कूड़ा फेंकने पर पार्श्व गायक एमजी श्रीकुमार पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मुलवुकाड ग्राम पंचायत ने गायक को 15 दिनों के भीतर जुर्माना भरने का निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया है। एक पर्यटक ने अपने मोबाइल फोन पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें गायक के घर से कोच्चि बैकवाटर में कचरे का एक थैला फेंका जा रहा था। कोच्चि बैकवाटर शहर के पास एक सुंदर और शांत जलमार्गों का नेटवर्क है। एजेंसी

मणिपुर: सेना ने संयुक्त अभियान में बरामद किए हथियार, आईईडी
सेना और असम राइफल्स की टीमों ने मणिपुर के कई जिलों में 29 मार्च से 3 अप्रैल तक चले संयुक्त अभियानों में हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री का भंडार बरामद किया है। सुरक्षा बलों ने यह ऑपरेशन मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी के साथ मिलकर चुराचंदपुर, इंफाल पश्चिम, कांगपोकपी, इंफाल पूर्व और बिष्णुपुर जिलों में अंजाम दिया। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इन अभियानों के दौरान 24 हथियार, आईईडी उपकरण, ग्रेनेड, गोला-बारूद और युद्धक सामग्री जब्त की गई। बिष्णुपुर जिले के थांगजिंग हिल इलाके में 30 मार्च को सेना और मणिपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो बोल्ट एक्शन राइफल, एक पिस्तौल, तीन पॉम्पी बंदूकें और गोला-बारूद बरामद हुए। वहीं, 31 मार्च को चुराचंदपुर के कापरांग क्षेत्र में आईईडी की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सेना, असम राइफल्स, सीआरपीएफ और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस दौरान 2.3 किलोग्राम वजन के दो आईईडी, गोला-बारूद और अन्य सामग्री सुरक्षित बरामद की गई।

मणिपुर में 11 उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने घाटी के प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 11 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि प्रतिबंधित पीआरईपीएके के दो सक्रिय सदस्यों को गुरुवार को इंफाल पश्चिम जिले के लंगथबल कुंजा से पकड़ा गया। जबकि कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के एक अन्य सदस्य को अवानफ पोत्संगबाम से पकड़ा गया। वहीं प्रतिबंधित केवाईकेएल (सोरेपा) से जुड़े एक उग्रवादी को गुरुवार को थौबल जिले के उनिंगखोंग इलाके से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा इंफाल ईस्ट के चिंगारेल तेजपुर से पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का एक सदस्य, कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (सिटी मीतेई) का एक सदस्य, मोइरांग खुनौ से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) का एक सक्रिय सदस्य, केइराओ वांगखेम ममांग लेईकाई से केसीपी (नोयोन) के दो सदस्य और इंफाल ईस्ट से प्रतिबंधित संगठन यूपीपीके संगठन के दो और सदस्य पकड़े गए। एक उग्रवादी से गोलियों से भरी एक पिस्तौल भी बरामद की गई है।

YSRCP का आरोप- भगवान वेंकटेश्वर को रियल एस्टेट फर्म का ब्रांड एंबेसडर मान रहे नायडू
वाईएसआरसीपी नेता बी करुणाकर रेड्डी ने आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू रियल एस्टेट फर्म के अंदर टीटीडी मंदिर खोलकर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी को ब्रांड एंबेसडर मान रहे हैं। रेड्डी ने टीडीपी सरकार द्वारा जी स्क्वायर के निजी रियल एस्टेट उद्यम के अंदर तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) मंदिर बनाने के कथित समर्थन पर आपत्ति जताई। रेड्डी ने आरोप लगाया कि चंद्रबाबू नायडू एक निजी उद्यम के अंदर टीटीडी मंदिर बनाने की अनुमति देकर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी को रियल एस्टेट प्रचार के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने टीडीपी, भाजपा और जनसेना पर तिरुमाला की पवित्रता की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने तिरुमाला में कथित वीआईपी पक्षपात की निंदा की। उन्होंने कहा कि आम श्रद्धालुओं की उपेक्षा की गई।

 

कांग्रेस का अधिवेशन अहमदाबाद में आठ से, शिक्षा-आरक्षण मुख्य एजेंडा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के गुजरात के अहमदाबाद में आठ अप्रैल से शुरू होने जा रहे दो दिवसीय अधिवेशन में विदेश नीति, शिक्षा और निजी क्षेत्र में आरक्षण के कार्यान्वयन पर फोकस होगा। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने बृहस्पतिवार को बताया, इस सत्र के दौरान छह-सात मुद्दों पर कांग्रेस का रुख तय किया जाएगा। विदेश नीति, शिक्षा, निजी क्षेत्र में आरक्षण, महंगाई और विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता मुख्य मुद्दा रहेगा। 

महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता ने कहा कि एआईसीसी का सत्र 64 साल बाद अहमदाबाद में हो रहा है। उन्होंने कहा, मसौदा समिति सात अप्रैल को अहमदाबाद में अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक करेगी। यह रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंपी जाएगी। अधिवेशन में राजनीतिक और आर्थिक प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी और उन्हें अपनाया जाएगा। कांग्रेस एससी-एसटी व ओबीसी के लिए मौजूदा आरक्षण की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

गुजरात में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग
गुजरात में भरूच के अंकलेश्वर GIDC इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। आग बुझाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। 
 

कलकत्ता हाईकोर्ट ने हावड़ा रामनवमी रैली को लेकर दिया आदेश
कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को हावड़ा रामनवमी रैली को लेकर आदेश जारी किया है। जिसके तहत, रैली दोपहर 3 से 5 बजे के बीच होगी और इसमें किसी को भी हथियार ले जाने की अनमुति नहीं होगी। इसके अलावा, रैली में मोटरसाइकिल भी नहीं ले जा सकेंगे। रैली को उचित पुलिस मार्गदर्शन के साथ शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाना चाहिए। अंजनी पुत्र सेना, विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी की रैली को अनुमति दी गई है। यह रैली 500 लोगों के साथ की जाएगी। सभी रैलियां जीटी रोड के एक ही मार्ग पर होंगी।

सात जनवरी तक मतदाता सूची में विसंगतियों को लेकर कोई अपील दायर नहीं की गई: आयोग
चुनाव आयोग में 7 जनवरी तक पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची में विसंगतियों को लेकर कोई अपील दायर नहीं की गई। आयोग के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। टीएमसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा। तृणमूल कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल के शुक्रवार को डुप्लीकेट मतदाता पहचान-पत्र के मुद्दे पर चुनाव आयोग से संपर्क किया।

चुनाव आयोग ने पहले भी मतदाता सूचियों के अपडेट से संबंधित प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी थी। आयोग ने कहा था कि राजनीतिक दलों को बूथ-स्तरीय एजेंट नियुक्त करने का अधिकार है, जो अपने-अपने बूथों में मतदाता सूचियों का सत्यापन कर सकते हैं और विसंगति की स्थिति में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति हो तो वह जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 24 (ए) के अंतर्गत जिला मजिस्ट्रेट या जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रथम अपील दायर कर सकता है। तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने संवाददाताओं से कहा, शुक्रवार को अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा। हमने एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया कि डुप्लीकेट ईपीआईसी के मुद्दे पर विचार किया जाए। हमने यह भी कहा है कि आधार कार्ड को ईपीआईसी से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed